सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, तस्वीर हो रही वायरल
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कई अनदेखी तस्वीरे शेयर की, जिसमें उनके पिता भावुक होते हुए और आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।
May 18, 2023, 16:17 IST
![सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, तस्वीर हो रही वायरल](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/downloaded/19ef0638008d1074821ac47130137c21.jpg?width=730&height=480&resizemode=4)
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कई अनदेखी तस्वीरे शेयर की, जिसमें उनके पिता भावुक होते हुए और आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में, परिणीति ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है और अरदास के लिए हाथ जोड़े हुए हैं।
एक तस्वीर में परिणीति के पीछे बैठे उनके पिता पवन चोपड़ा अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।
परिणीति ने कैप्शन दिया: अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद मिला, बहुत अच्छा महसूस हुआ। हमारी सगाई में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है।
एक्ट्रेस ने 13 मई को नई दिल्ली में आप नेता राघव से सगाई की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और कुछ प्रसिद्ध राजनेताओं ने भाग लिया।
--आईएएनएस
पीके/एएनएम