Bollywood: Janhvi Kapoor इस फिल्म के लिए बढ़ाएंगी 7 किलो तक वजन

Bollywood: Janhvi Kapoor इस फिल्म के लिए बढ़ाएंगी 7 किलो तक वजन

Bonney kapoor की बड़ी बेटी Janhvi Kapoor बॉलीवुड में पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं।


डेस्क-फिल्ममेकर Bonney kapoor की बेटी और फिल्म अभिनेत्री Janhvi Kapoor जल्द उनकी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार होंगी। इस फिल्म में वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाने वाली हैं, जिसके लिए उन्हें उनका वजन बढ़ाना है। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

Janhvi Kapoor इस फिल्म के बाद फिल्म तख्त की शूटिंग में रहेंगी बिजी

  • वह इस फिल्म के लिए अपना 7 किलो तक वजन बढ़ाने वाली हैं।
  • इस फिल्म की शूटिंग फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली है।
  • जाह्रवी कपूर उनकी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और प्रतिदिन वह जिम में जाकर नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं।
  • गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला लड़ाकू जहाज उड़ाने वाली महिला है, जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था और उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इसके चलते जाह्रवी कपूर इस रोल के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं जिससे वे गुंजन सक्सेना के जीवन पर बड़े पर्दे पर अच्छी तरह से दर्शा सकें।
  • वहीं जाह्रवी कपूर इस फिल्म के बाद फिल्म तख्त की शूटिंग में बिजी होंगी।
  • इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करने वाले हैं। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
  • बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्रवी कपूर बॉलीवुड में पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं।
  • अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
  • जाह्रवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था|




Beauty Tips: Oily Skin को दूर करने के लिए अपनाये ये घरेलू Tips

Share this story