Cardi B US rapper BET Awards 2021 pregnancy में डांस कर सबको चौंका दिया
bet awards 2021 cardi b pregnancy dance मशहूर अमेरिकन रैपर कार्डी बी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की माँ बनने वाली हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक स्टनिंग मैटिर्निटी फोटोशूट शेयर करके फैंस को चौंका दिया। तस्वीर में कार्डी बी अपने शरीर के ऊपर हिस्से पर सफेद रंग का पेंट लगाए हुए दिख रही हैं। उनके बदन कोई कपड़ा नहीं है। यह कार्डी बी का दूसरा बच्चा होगा। कार्डी बी ने तस्वीर के साथ अपने पति को टैग किया है।
वहीं उनके पति ऑफसेट ने भी हाल ही में आयोजित हुए बीईटी अवार्ड्स 2021 की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है।
Cardi B reveals Baby Bump at her BET performance 👶🍼#betawards2021 pic.twitter.com/A00uHGxeA0
— ZONE23 (@ZONE23WORLD) June 28, 2021
बीईटी अवार्ड्स 2021 में कार्डी बी ने प्रेग्नेंसी की हालत में परफॉर्म करके सबको चौंका दिया था। वहीं कार्डी बी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।कार्डी बी और ऑफसेट ने गुपचुप तरीके से साल 2017 में शादी की थी। कार्डी बी ने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दी थी। अब कार्डी बी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ गई है। कार्डी बी के ऐलान से साफ है कि वह अपने पति के साथ सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश कर रही हैं। कार्डी बी का यह दूसरा बच्चा होगा जबकि उनके पति पांचवी बार पिता बनने जा रहे हैं।