भारतीय लाइसेंस के साथ इन देशों में करें सफ़र

डेस्क (दीप्ता)- अगर आपको विदेश में छुट्टियों के दौरान खुद ही ड्राइव कर के साईट-सींग करने का शौक है, तो इन छ: देशों में घुमते हुए आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं

फ्रांस :- वादियों के नज़ारों का लुत्फ़ लेते हुए आप अपना सफ़र सेंटेने से शुरू कर दिजां तक जा सकते हैं | फ्रांस में एक साल तक आप भारतीय लाइसेंस के साथ ड्राइव कर सकते हैं अगर आपके पास उसका फ्रांसिसी अनुवाद हो |
जर्मनी :- बाराविया और कासिल रोड
लांग ड्राइव का मज़ा लेने के लिए बहुत लुभावनी जगह है
| आप जर्मनी में भारतीय लाइसेंस के साथ 6 महीनें तक घूम सकते हैं , पर आपके पास लाइसेंस का जर्मन अनुवाद होना अनिवार्य है|
नॉर्वे :- 3 महीने की वैधता के साथ आप नॉर्वे में भारतीय लाइसेंस लि क घूम सकते हैं| ड्राइव पे जाने की सबसे अच्छी जगह ओस्लो से बर्जेन तक का रास्ता है |
ऑस्ट्रेलिया :- यहाँ चुने हुए वाहनों के साथ आप लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ़ उठा सकते हैं|
उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लाइसेंस की वैधता 3 महीने तक होती है| दक्षिण वेल्स, कुईंसलैंड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया इत्त्यादी यहाँ के दर्शनीय जगहों में से हैं|
यूनीटेड स्टेट्स :- यहाँ पेसिफिक कोस्ट हाईवे, कैलिफ़ोर्निया और हाईवे 12 से खुद ड्राइव करते हुए आप नजारों का मज़ा ले सकते हैं|
स्विट्ज़रलैंड :- भारतीय लाइसेंस की वैधता यहाँ 1 साल की होती है | ड्राइव करते हुए नज़ारे देखने की सबसे बेहतरीन जगाहें फ्रेंच आल्प्स और सेंट बर्नार्ड पास है |

Share this story