Yo Yo Honey Singh News Hindi : हनी सिंह ने तलाक के बाद अपनी लव लाइफ पर की खुलकर बात
Yo Yo Honey Singh News Hindi : अगर मैं आपसे आपका favourite सिंगर और रैपर पूछूं तो, यक़ीनन आपका जवाब होगा, हनी सिंह। क्यूंकि उनका हर गाना, हर स्टाइल और हर मूव हमें दीवाना बना देता है। हनी सिंह का करियर तो सबको मालूम ही है, जिसमे लुंगी डांस', 'Angreji Beat', 'Desi Kalakaar', और 'Dope Shope' जैसे हिट गानों के साथ उन्होंने अपने फैंस का दिल जीता है। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, वह इस स्टार की लव लाइफ से जुड़ा है। क्यूंकि हनी सिंह इन दिनों अपने लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पर ऐसी क्या खास वजह है, चलिए जानते हैं.
लव लाइफ पर किया खुलासा
तो पंजाबी रैपर-सिंगर हनी सिंह की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. वहीँ कुछ टाइम पहले उन्होंने अपने कमबैक से लोगों के बीच एक बार फिर से तहलका मचा दिया है. और इन दिनों हनी नेटफिलिक्स पर अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बने हुए है. ऐसे में नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में हनी सिंह नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ पर बात की है और रिलेशनशिप का भी खुलासा भी किया है .
हनी सिंह, जिनका नाम आज किसी भी music lover के लिए नया नहीं है, वो कई सालों तक अपने गानों से हर किसी के दिल पर राज कर चुके हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ टाइम पहले ही हनी सिंह ने अपनी पत्नी के साथ तलाक लिया था, और इसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं बढ़ गई थीं। तलाक के बाद, वो अपनी लाइफ में एक नए मोड़ की तलाश कर रहे थे, और अब उन्होंने अपनी जिंदगी के नए प्यार का खुलासा किया है।
डॉक्यूमेंट्री ने सिंगर की निजी जिंदगी को किया उजागर
दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ का प्रीमियर हुआ है। और ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म रैपर-सिंगर हनी सिंह की लाइफ को हाईलाइट किया है। वहीँ अगर उनकी डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो उसमे बताया गया है, की खबरों और सिंगिंग की चकाचौंध से अलग भी हनी की एक शख्सियत हैं. वहीँ हाल ही में नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में हनी सिंह नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ पर भी बात की है।
हनी सिंह का जो वीडियो सामने आया है उसमें सिंगर कॉमेडियन तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस दौरान सिंगर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक और पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की. जिसमे सिंगर ने बताया कि इस टाइम वो पैशेनेट लव में हैं. हनी सिंह ने कहा- 'मैं खतरनाक इश्क में हूं. मैंने हमेशा गहरा प्यार किया है. और ये बात बताते हुए हनी शरमा भी जाते हैं. वहीं, जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो उन्होंने इस सवाल पर हामी भरी.
पहली शादी से हुआ तलाक
वैसे आपको बता दें की हनी सिंह की पहली शादी टूट चुकी है लेकिन वो प्यार में पूरा यकीन रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने सीरियस रिलेशनशिप में होने की बात कही है। अगर आपको जानकारी न हो तो बता दें की हनी सिंह की एक्स वाइफ का नाम शालिनी तलवार है। जो उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड थी, दोनों की शादी 11 साल चली, लेकिन बाद में हनी सिंह और शालिनी के रस्ते अलग हो गए.
वैसे पॉडकास्ट में जब हनी सिंह से पूछा गया कि सेलिब्रिटी होने के नाते उनके लिए डेट करना कितना मुश्किल होता है तो सिंगर ने कहा- 'हां ये इस पर डिपेंड करता है कि आप किसे इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. एक इंडियन सेलिब्रिटी होने के नाते इंडियन वुमन को डेट करना मुश्किल है क्योंकि वो पहले से ही आपको जानती है. इसलिए में डेट करने के लिए ऐसी जगह लोगों को ढूंढता हूँ. जहां उन्हें कोई नहीं जानता हो. मैं अपने पार्टनर को महीनों बाद अपनी पहचान बताता हूं. और इसके लिए मैं एक सीक्रेट नाम भी रखता हूं.
हनी सिंह ने रिलेशनशिप में होने की दी हिंट
तो हनी ने indirectly ये बता दिया की वो एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं लेकिन शायद वो अपनी पार्टनर का नाम अभी पब्लिक नहीं करना चाहते। वैसे अगर हम हनी सिंह के करियर की बात करें तो जब उन्होंने भारत में बतौर रैप सिंगर शुरुआत की थी तो उन्होंने तहलका मचा दिया था। उन्होंने रैप सिंगिंग के लिए भारत में एक नई राह बनाई। हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हिट गाने गाए हैं, जिसमें शाहरुख और सलमान खान की फिल्में भी शामिल रही हैं। लेकिन हनी की जिंदगी में डाउनफॉल भी आया, जब वो mental problem और बुरी लत का शिकार हो गए।
क्या है आपकी राय?
अब एक बार फिर हनी सिंह ने कमबैक किया है, साथ ही अपनी बुरी आदतों से भी छुटकारा पा लिया है। तो फ्रैंड्स, ये थी हनी सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में एक खास अपडेट। तलाक के बाद उनका दिल फिर से प्यार में है और वो एक नए रिलेशन में पूरी तरह से खुश हैं। बहरहाल, आपको क्या लगता है, क्या हनी सिंह का ये नया रिलेशनशिप सच में उनके लिए एक नई शुरुआत हो सकती है? और क्या ये उनकी musical journey को और भी ज्यादा Inspired करेगा? कॉमेंट्स करके जरूर बताइयेगा.