Bollywood Gossips in Hindi : क्या अब बोनी कपूर करने जा रहे हैं तीसरी शादी

Is Boney Kapoor Getting Third Marriage 
 
Is Boney Kapoor Getting Third Marriage
Supriya singh 

Bollywood Gossips in Hindi :  बोनी कपूर, बॉलीवुड के सबसे famous film producer, जिनकी life हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने सभी को चौंका दिया है. जिसमे उनकी ये लाइन की 'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता हूँ, ये शब्द उन्होंने खुद कहे हैं. तो क्या बोनी कपूर वाकई तीसरी शादी करने जा रहे हैं? तो चलिए इस वीडियो में जानते हैं की उन्होंने ये लाइन कब और क्यों बोली है. 

क्या तीसरी शादी करेंगे बोनी कपूर 

आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के बड़े नाम बोनी कपूर के एक बेहद ही इंट्रेस्टिंग और हैरान करने वाले बयान के बारे में। बोनी कपूर, जिनकी शादी पहले मोना कपूर से हुई थी और फिर श्रीदेवी से, जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। क्यूंकि हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने एक बेहद ही इंट्रेस्टिंग स्टेटमेंट दी है. बता दें की साल 2018 में बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। वहीँ बोनी कपूर ने दो बच्चों के पेरेंट्स होते हुए श्रीदेवी से शादी की थी और इस शादी से भी उनके दो बच्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। अब डायरेक्टर ने क्यों दूसरी शादी की और श्रीदेवी आज भी उनके लिए क्या अहमियत रखती हैं इस पर एक्टर ने एक इंटरव्यू में बात की।

श्रीदेवी से की थी दूसरी शादी 

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से साल 1996 में शादी की थी। हालाँकि इससे पहले उनकी शादी मोना कपूर से हो चुकी थी। इस शादी में उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। श्रीदेवी से शादी की बात पर एबीपी लाइव से बातचीत में बोनी कपूर ने कहा, 'हमें कोई अलग नहीं कर सकता। मैं उससे प्यार करता था, करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। मैंने उसे कभी चीट नहीं किया। जब तक वो मेरे साथ थी मुझे कभी इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। वो मेरे लिए सबकुछ थी।

boney kapoor statement on sridevi

इसके साथ ही बोनी कपूर ने आगे कहा, 'आज भी, मेरी फीमेल फ्रेंड्स हो सकती हैं, मैं अपने आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं। लेकिन जहां तक श्रीदेवी का सवाल है, उनको लेकर मेरा जुनून और प्यार कभी खत्म नहीं होगा।' श्रीदेवी के जाने के बाद भी वह हमेशा मेरे साथ ही रहेगी।
 उन्होंने कहा की मैं नॉर्थ इंडिया का पंजाबी हूं जबकि श्री साउथ से थीं। 

प्रपोज़ करने के बाद 6 महीने नहीं की थी बात 

वहीँ बोनी ने बताया कि जब मैंने श्रीदेवी को प्रपोज किया तो उन्होंने 6 महीने तक उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा- 'आप शादीशुदा हैं और आपके दो बच्चे हैं, आप मुझसे इस तरह कैसे बात कर सकते हैं? लेकिन मैंने वही कहा जो मेरे दिल में था और किस्मत ने मेरा साथ दिया। और फाइनली मैं उनसे शादी कर पाया। हालाँकि बोनी कपूर ने पूरे इंटरव्यू के दौरान अपनी और श्री देवी की लव स्टोरी का जिक्र करते रहे, लेकिन लोगों ने वो बातें ज्यादा हाईलाइट की, जिसमे उन्होंने इन बातों का जिक्र किया की वो दूसरी फीमेल की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं

तीसरी शादी के बारे में क्या बोले बोनी 

और लोग इस बात से ये अंदाज़ा भी लगा रहे हैं की बोनी कपूर क्या बा तीसरी शादी कर सकते हैं वैसे बोनी कपूर के बयान से ये साफ नहीं हो पाया कि वह तीसरी शादी करने जा रहे हैं या नहीं, लेकिन यह जरूर लगता है कि उनका दिल अब नए रिश्तों की ओर खींच रहा है। क्या वे किसी खास महिला के बारे में सोच रहे हैं, या ये बस एक नॉर्मल स्टेटमेंट था, ये चर्चा का विषय है. 

क्या है आपकी राय ?

हालांकि, बोनी कपूर का दिल अब भी खुला हुआ दिखता है, लेकिन क्या वह वाकई तीसरी बार शादी करने की सोच रहे हैं, ये तो हमें आने वाला टाइम ही बताएगा। उनकी फैमिली, उनका करियर, और उनकी पर्सनल लाइफ।  सभी मिलकर एक इंट्रेस्टिंग स्टोरी बनाते हैं, और हम सभी को इंतजार है कि आगे क्या होता है। वहीँ बोनी कपूर का ये स्टेटमेंट कहीं न कहीं उन सभी लोगों के लिए एक मेसेज है, जो ये सोचते हैं कि प्यार और रिश्ते केवल एक बार ही होते हैं। तो फ्रेंड्स , क्या आप भी सोचते हैं कि बोनी कपूर तीसरी शादी करने जा रहे हैं? या ये सिर्फ एक मज़ाकिया बयां था.  कमेंट करके जरूर बताइयेगा

Tags