अंतरा सिंह प्रियंका, राहुल तिवारी का टुकुर-टुकुर का ताकत था Music Song

अंतरा सिंह प्रियंका, राहुल तिवारी का टुकुर-टुकुर का ताकत था Music Song

'टुकुर-टुकुर का ताकत था,लोकगीत आज होगी रिलीज

संगीतकार आर्या शर्मा के संगीत ने गीत मे डाल दी है जान

भोजपुरी की मशहूर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका और राहुल तिवारी ने दी है आवाज

राजेन्द्र तिवारी

Entertainment News गोण्डा। बहुप्रतीक्षित भोजपुरी लोकगीत (New Bhojpuri Song Release) 'टुकुर-टुकुर का ताकत था, आज एंगल चैनल से रिलीज हो जाएगी। यह लोकगीत रिकॉर्डिंग के समय से ही चर्चा मे आ गया था। जिसे सुनने के लिए संगीत प्रेमी बेताब हैं।हालांकि इसके रिलीज किए जाने की पुष्टि मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा ने कर दी है। जिसके लिए सुबह से ही लोकगीत के दीवाने मोबाइल पर इन्तजार कर रहे हैं।







बुधवार की सुबह से ही लोकगीत टुकुर टुकुर का ताकत था के रिलीज होने संबंधी जानकारी ने संगीत प्रेमियों की खुशियों को कई बढ़ा दिया है। इस बहु प्रतीक्षित लोकगीत के रिलीज होने का युवक युवतियों को काफी दिनों से था। इस गीत को मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा ने संगीत से सजाया है।गीत को स्वर भोजपुरी की मशहूर गायिका अन्तरा सिंह प्रियंका व लोकगायक राहुल तिवारी ने दी है।


इसके गीतकार राहुल तिवारी है। इस गीत मे काफी मेहनत मनोज तिवारी टू ने भी की थी। इस लोकगीत के रिकॉर्डिंग के समय चर्चा शुरू हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद इस गाने का रिकॉर्डिंग पूरा हुआ और मिक्सिंग के बाद में आप भी रिलीज होने के लिए पूर्णतया तैयार है इसके लिए एक कार्यक्रम भी रखा गया है कार्यक्रम के माध्यम से मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा, गायिका अंतरा सिंह प्रियंका व राहुल तिवारी के साथ मनोज तिवारी जीतू शर्मा सभी को संबोधित करेंगे।

Share this story