Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Love Story: तो इसलिए हुआ सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप..
 

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Love Story, Affair News In Hindi: बॉलीवुड लव स्टोरीज हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाला टॉपिक है। इसमें एक ऐसी लव स्टोरी है जिसने पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा कर रख दिया था। यह है सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन  की लव स्टोरी। इनकी लव स्टोरी साल 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान का करियर पीक पर था.. वैसे सलमान तो सदाबहार एक्टर हैं। लेकिन इस समय उनका हाइप अलग लेवल में था। तो वहीं उस समय ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में बस एंट्री ही की थी। 

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Love Story, Affair, Breakup

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Love Story, Affair, Breakup In Hindi: बॉलीवुड लव स्टोरीज हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाला टॉपिक है। इसमें एक ऐसी लव स्टोरी है जिसने पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा कर रख दिया था। यह है सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन  की लव स्टोरी। इनकी लव स्टोरी साल 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान का करियर पीक पर था.. वैसे सलमान तो सदाबहार एक्टर हैं। लेकिन इस समय उनका हाइप अलग लेवल में था। तो वहीं उस समय ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में बस एंट्री ही की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय सलमान, सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या पर उनका दिल आ गया था। बताया जाता है कि सलमान का सोमी से रिश्ता टूट गया था। बात यहां तक बिगड़ गई थी की सोमी ने भारत तक छोड़ दिया था। इस समय तक सलमान खान पर ऐश का सुरूर चढ़ चुका था। सल्लू भाई ऐश के दीवाने हो गए थे। एक मैगज़ीन रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने एक फिल्म से केवल इसलिए काम करने से इंकार कर दिया था क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था।

ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जित तो लिया था और बॉलीवुड में एंट्री भी ले ली थी लेकिन फुल फ्लेज सक्सेस उन्हें नहीं मिल पा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाने के लिए उनकी काफी मदद की थी। यहाँ तक सलमान खान ने कई प्रोड्यूसर से उनके लिए सिफारिश भी की थी।   जिसके बाद ऐश्वर्या को 'हम दिल चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) जैसी बड़ी फिल्म मिली थी। बंसाली ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म में ब्रेक दिया था। कहा जाता है इसी फिल्म की शूटिंग से सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस दौरान वे एक दुसरे के करीब आने लगे थे।

 'हम दिल चुके सनम' की शूटिंग के समय नजदीकियां बढ़ने के बाद ऐश्वर्या को भी सलमान खान अच्छे लगने लगे थे। ऐश्वर्या राय सलमान के फॅमिली के नजदीक जाने लगीं। एक समय ऐसा आ गया था कि सलमान खान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान खान बिल्कुल अच्छे नहीं लगते थे और न ही उन्हें उनका रिश्ता मंजूर था। वे ऐश को सलमान से दूरी बनाने के लिए कहते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह बात यहां तक पहुंच गई की ऐश्वर्या राय अपने पैरेंट्स से नाराज हो गई और मुंबई में अकेले रहने लगी थीं।

ऐसे हुआ सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप 

सलमान ऐश्वर्या की लव स्टोरी अपने हाइप पर थी। दो का रिलेशनशिप बेहद अच्छा चल रहा था लेकिन इस लवस्टोरी का बेहद ख़राब अंत होगया। बता जाता है की एक दिन आधी रात को सलमान खान  ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर जोर से पीटने लगे। उस दिन सलमान ने जबरदस्त नशा कर रखा था। सलमान की यह हालत देख कर ऐश्वर्या डर गई थीं। इसलिए उन्होंने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला। सलमान खान नशे में इतना धुत्त थे की  गुस्से में 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह 3 बजे ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा पीटते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के इस हंगामे के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर में फोकस करना चाहती थी। 

रिपोर्ट्स में बताया गया की सलमान और ऐश्वर्या के बीच इसके बाद दूरियां बढ़ने लग गई थीं। इनके रिश्ते की टूटने की एक वजह सोमी अली भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोमी अली के पिता का ऑपरेशन होने वाला है। उन्होंने सलाम को उनकी मदद करने को कहा था। बताया जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को बिना बताए सोमी से मिलने के लिए अमेरिका चले गए। जब ऐश्वर्या को ये बात पता चली थी तो वो बेहद नाराज हुई थीं। उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।

Share this story