RIP Kshitij Zarapkar: नहीं रहा मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा..  

Kshitij zarapkar
मनोरंजन डेस्क Kshitij Zarapkar Death News, Reason: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। एकुलाती एक, आइडिया ची कल्पना जैसी फिल्मों के लिए जाने जानें वाले अभिनेता क्षितिज जरपकर (Kshitij Zarapkar) का निधन हो गया है। क्षितिज ने महज 54 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। क्षितिज जरपकर की मौत की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। 

Kshitij Zarapkar Death Reason

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्षितिज की मौत कैंसर की वजह से हुई है। जानकारी यह आई है की मुंबई के दादर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि क्षितिज जरपकर  पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। कई ऑर्गन्स के काम बंद करने के बाद, उन्हें दिल का दौरा पड़ा। दोपहर करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दादर शिवाजी पार्क स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

क्षितिज जरपकर को आइडियाची कल्पना (2010), लव (2013) और बायकोचा नकलच (2009) के लिए जाना जाता है। 

Share this story