Nita ambani wedding lehenga: फैशन में सबसे आगे हैं अंबानी परिवार की औरतें, कैसे करती हैं खुद को तैयार

Nita ambani wedding lehenga: फैशन में सबसे आगे हैं अंबानी परिवार की औरतें, कैसे करती हैं खुद को तैयार

Nita ambani wedding lehenga: ये तो आपको पता ही होगा कि अंबानी परिवार की औरतें फैशन के मामले में कितनी आगे हैं। पत्नी से लेकर बेटी और बहू सब स्टाइलिश लहंगो (Nita ambani wedding lehenga) में ही दिखते हैं। जब भी अंबानी परिवार में कोई शादी या फंक्शन होता है, तो परिवार की महिलाओं के कपड़े देखने लायक होते हैं। इतना ही नहीं अंबानी परिवार के फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी यही कारण है कि घर की औरतों के डिजाइनर लहंगे और साड़ियां महंगे होने के साथ-साथ काफी खूबसूरत और शानदार होते हैं।

अगर हम बात करें मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की, तो नीता अंबानी हमेशा खुद को इस तरह से तैयार रखती हैं, जैसे कि वह एक नई नवेली दुल्हन हैं और उनका ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।




Nita ambani lehenga cost: आज हम आपको दिखाएंगे कि अंबानी परिवार की महिलाएं अपने कपड़ों पर कितना खर्च करती हैं और हर फैशन ट्रेंड को किस तरह से फॉलो करती हैं।

Nita ambani pink lehenga: खासतौर से नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के लहंगे, तो इतने खूबसूरत होते हैं कि हर लड़की उन्हें अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी। तो चलिए देखते हैं, अंबानी फैमिली की फीमेल मेंबर्स के कुछ स्टनिंग लहंगा लुक्स, जिन्हें देख लगता है कि ये लाखों में एक हैं।

Nita ambani red lehenga: बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी इतना सुंदर लहंगा पहनकर पहुंचीं थीं कि उस पर एक नजर में ही दिल आ गया। पिंक कलर के इस लहंगे पर ओवरऑल एम्ब्राइडरी की गई थी, जिसके लिए अलग-अलग रंग के धागों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें गोल्डन थ्रेड और सीक्वन वर्क से रिचनेस ऐड की गई थी। वहीं ब्लाउज की बैक को खास बनाते हुए उस पर आकाश और श्लोका का नाम लिखा गया था। नीता अंबानी का लहंगा सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था।

Isha ambani wedding dress: ईशा अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में नीता अंबानी को गॉरजस ब्लू लहंगे में स्पॉट किया गया था। सब्यसाची मुखर्जी ने इसे खासतौर पर मिसिस अंबानी के लिए डिजाइन और तैयार किया था। वेलवेट के लहंगे पर सिल्वर और गोल्डन थ्रेड का यूज हुआ था, जिससे जरदोजी एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इसके साथ ही इसमें सलमा-सितारा, दबका और बुलियन टेक्नीक का भी यूज किया गया था।




Isha ambani wedding lehenga: ईशा की शादी के दिन तो मिसिस अंबानी का लुक एकदम रॉयल लग रहा था। उन्होंने अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया बेश कलर का लहंगा पहना था। जॉर्जेट के घाघरा को उसका रिच लुक देने के लिए चिकनकारी और मुकेश वर्क के साथ ही क्रिस्टल, तांबा सीक्वन व पिंक बॉर्डर को लगाया गया था। वहीं ब्लाउज पर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी करते हुए उस पर क्रिस्टल लगाए गए थे। टूल के दुपट्टे पर सीक्वन जाली वर्क देखा जा सकता था, जो उसे खूबसूरत बना रहा था।

नीता अंबानी की बेटी के भी लहंगा लुक्स कमाल के होते हैं। ईशा ने एक वेडिंग अटेंड करने के लिए दो अलग शेड्स के कॉम्बिनेशन का लहंगा सेट पहना था। पिस्ता ग्रीन कलर के लहंगे पर रिच ऐपलीके वर्क किया गया था, वहीं मैचिंग दुपट्टे पर चिकनकारी कढ़ाई की गई थी। ईशा का ब्लाउज वेलवेट मेड था, जिसमें पीटर पैन कॉलर थी। यह लहंगा सेट सब्यसाची के विंटेज कलेक्शन का हिस्सा था।

इस तस्वीर में भी ईशा अंबानी के दो स्टनिंग लहंगा लुक्स देखे जा सकते हैं। एक साइड पर वह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए शैंपेन गोल्ड लहंगे में नजर आ रही हैं। हेविली एम्बेलिश्ड लहंगे पर क्रिस्टल और सीक्वन का इस्तेमाल किया गया था और डेलिकेट रफल ट्रिमिंग्स ऐड की गई थीं। दूसरे साइड पर ईशा को कस्टम मेड वेलवेट लहंगा में देखा जा सकता है, जिस पर सिल्वर, सलमा-सितारा, दबका और बुलियन का इस्तेमाल कर उसे रिच लुक दिया गया था।




Shloka ambani wedding lehenga price: अब बात करें अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता की, तो लहंगों के मामले में उनकी चॉइस भी किसी से कम नहीं है। अरमान जैन की वेडिंग में इन्हें बेहद खूबसूरत लहंगे में देखा गया था। श्लोका ने मल्टिकलर सब्यसाची लहंगा पहना था। स्कर्ट पोर्शन पर अलग-अलग रंग के पैनल्स, बोहीमियन बॉर्डर, दुपट्टे पर गोटा वर्क और गोटा-पट्टी मोटिफ इस लहंगे को बेहद अट्रैक्टिव बना रहे थे।

Shloka Mehta wedding lehenga: इस पेस्टल ह्यूड मल्टिकलर लहंगे की तो क्या ही बात करें? ऐसा लहंगा पहले किसी ने शायद ही देखा हो। अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की इस आउटफिट पर डिजाइनर्स का सिग्नेचर थ्रेड ऐंड मिरर वर्क किया गया था। इस रोमांटिंक मल्टिकलर आउटफिट को श्लोका ने एलिगेंट डायमंड चोकर नेकलेस, लेयर्ड चेन के झुमके, माथा मट्टी और हाथफूल के साथ परफेक्ट बनाया था।




नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी ऐसी ही भावनाओं से गुज़री होंगी जब उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने साल की शुरुआत में शादी करने का फैसला किया था।

ईशा अंबानी पीरामल और आकाश अंबानी के बाद हर कोई जूनियर अनंत अंबानी की शादी का इंतजार कर रहा है कि वह अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक राधिका और अनंत अंबानी के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ साफ-साफ बयां कर रही हैं।

बहुत कम समय में अंबानी परिवार में फिट होने वाली राधिका मर्चेंट अपनी मौजूदगी से ही नहीं बल्कि बैक टू बैक अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग से भी हर किसी का दिल जीत रही हैं। राधिका के स्टाइल स्टेटेमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि उन्हें भी अपनी होने वाली जेठानी यानी श्लोका मेहता की तरह पेस्टल लहंगों से काफी प्यार है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब राधिका कशीदाकारी गुलाबी और हरे रंग का लहंगा पहने हुए नजर आईं।




अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में राधिका मर्चेंट राहुल मिश्रा का डिज़ाइन किया हुआ स्कोलोपेड हेमलाइन वाला लूज़-फिट लहंगा पहने नजर आई थीं, जिसे उन्होंने हीरे की बालियों और चूड़ियों के साथ कम्पलीट किया था। राधिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिज़ाइन किया गया था। स्कर्ट और ब्लाउज दोनों में बहुरंगी धागे का काम था जिन्हें स्वान मोटिफ्स और फूलों की कशीदाकारी कढ़ाई में उड़ेला गया था।




इतना ही नहीं, लहंगे के साथ अपने लुक को परफेक्ट फिनिशिंग देने के लिए राधिका ने हल्का मूंगा ब्लश और मैट पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट टोन मेकअप को अपने आउटफिट के साथ मैच किया था। जिसके साथ उन्होंने अपने बालों में voluminous पोनीटेल के साथ रोमांटिक टेंड्रल्स लगाए हुए थे, जो उन की ड्रेस पर काफी खिल रहे थे। यदि आप भी सिंपल ब्लाउज और सॉफ्ट पेस्टल पैलेट के साथ कुछ डिज़ाइनर ढूंढ रही हैं, तो राधिका मर्चेंट का यह लुक सिर्फ आपके लिए ही बनाया गया है।

Share this story