पेरू में मंकीपॉक्स का कम्युनिटी ट्रांसमीशन है : शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी

लीमा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू में मंकीपॉक्स वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमीशन (सामुदायिक संचरण) हो रहा है, जिसमें अब तक 203 मामलों का पता चला है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के प्रमुख विक्टर सुआरेज ने यह बात कही।
पेरू में मंकीपॉक्स का कम्युनिटी ट्रांसमीशन है : शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी
पेरू में मंकीपॉक्स का कम्युनिटी ट्रांसमीशन है : शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी लीमा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू में मंकीपॉक्स वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमीशन (सामुदायिक संचरण) हो रहा है, जिसमें अब तक 203 मामलों का पता चला है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के प्रमुख विक्टर सुआरेज ने यह बात कही।

सुआरेज ने सोमवार को एक निजी रेडियो स्टेशन के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा कि संक्रमण के अधिकांश मामले लीमा और उसके पड़ोसी प्रांत कैलाओ में केंद्रित हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने मामलों की पहचान करने के लिए विशेष साइटें और एक प्रयोगशाला स्थापित की है, जहां 24 घंटे के भीतर परीक्षण के परिणाम उपलब्ध हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज लोपेज ने मीडिया को बताया कि संक्रमितों में ज्यादातर पुरुष हैं, जिनकी उम्र 32 से 37 साल के बीच है और सभी की हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि पेरू विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय अलर्ट पर ध्यान दे रहा है। शनिवार को 75 देशों में 16,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामलों की सूचना दी गई और बीमारी के खिलाफ टीकों के अधिग्रहण का मूल्यांकन कर रहा है।

--आईएएनएस

एसजीके

Share this story