मप्र में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुॅचा 8 करोड़

भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरेाना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, इस लड़ाई को जीतने का बड़ा हथियार वैक्सीनेशन को माना गया है। राज्य में अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा आठ करोड़ के पार पहुॅच गया है।
मप्र में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुॅचा 8 करोड़
मप्र में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुॅचा 8 करोड़ भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरेाना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, इस लड़ाई को जीतने का बड़ा हथियार वैक्सीनेशन को माना गया है। राज्य में अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा आठ करोड़ के पार पहुॅच गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोन से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन लगाने का आकंड़ा आठ करोड़ के पार पहुँच गया है। आगामी माह में लक्षित समूह को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का काम पूरा कर लेंगे।

राज्य में लगभग साढ़े पांच करोड़ लोग वैक्सीनेशन के पात्र है, इनमें से इसमें से पांच करोड़ छह लाख नौ हजार 455 को वैक्सीन की प्रथम डोज और देा करोड़ 94 लाख 27 हजार 864 नागरिकों को दोनों डोज लग चुकी हैं। इस तरह कुल आठ करोड़ 37 हजार 319 पात्र नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुका है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने यह तय किया है कि दिसम्बर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रंखला चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए शत-प्रतिशत पात्र आबादी को दिसम्बर माह तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

--आईएएनएस

एसएनपी/आरजेएस

Share this story