भारत में कोरोना के 2,487 नए मामले, 13 मौतें
Sun, 15 May 2022


साथ ही इसी अवधि में, कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई, जिससे देश भर में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,214 हो गया।
सक्रिय मामलों में थोड़ी गिरावट आई है और अब सक्रिय मामले 17,692 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 2,878 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,79,693 हो गई। भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,05,156 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 84.38 करोड़ हो गए।
रविवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 191.32 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,39,40,502 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।
--आईएएनएस
आरएचए/