Skin से जुड़ी कई प्रॉब्लम को दूर करता है जायफल
जायफल Skin को निखारने के साथ-साथ पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है|
डेस्क- जायफल में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन B1 जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो Skin से जुड़ी सभी प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करते हैं|
जायफल का इस्तेमाल खाने का फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जाता है| जायफल में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो Skin के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं|
जायफल में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता हैं|
आँखों के जलन को दूर करने के लिए अपनाए ये घरेलु उपाय
आइए जानते है जायफल के कुछ ब्यूटी टिप्स जो की प्रॉब्लम को दूर करता है
- आप क्लींजर के रूप में भी जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं|
- एक चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं|
- 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें|
- जायफल के रिजूवनेटिंग और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं|
- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जायफल के पाउडर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं|
- 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें|
- ऑइली स्किन पर एकने और दाने होने का खतरा ज्यादा होता है|
- जायफल और शहद दोनों में ही भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं|
- जो एकने को दूर करने में सहायक होते हैं|
- जायफल त्वचा के रोम छिद्रों को सिकोड़ कर उसमें मौजूद अतिरिक्त सीबम को कम करता है|
- पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए एक कटोरी में जायफल पाउडर, दही और नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं|
- 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें|
- जायफल त्वचा को निखारने के साथ-साथ पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है|
- यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव करता है|
ग्रह कई बीमारियों के लिए होते जिम्मेदार, जाने इन बीमारियों से बचने के लिए क्या करे