Over Eating Disorder In Hindi: अधिक खाना खाने के नुकसान, अधिक खाना खाने से क्या होता है?

Adhik Khana Khane Ke Nuksan
Over Eating Disorder In Hindi
Adhik Khana Khane Se Kya Hota Hai

What Is Over Eating Disorder
Over Eating Disorder Symptoms
Over Eating Disorder Treatment
हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली।
खाने की आदतें हर किसी में अलग होती हैं। कुछ सोच-समझकर संतुलित मात्रा में खाते हैं, कुछ दिनभर बहुत खाते हैं और कुछ हर व्यंजन की पहले कैलोरी काउंट करते हैं। भोजन भले ही हमें अच्छा महसूस कराता है लेकिन यदि इसे बेहद कम या अधिक खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। आप किस तरह से खाते हैं यह भोजन करने से संबंधित व्यवहार को दर्शाता है। इस व्यवहार में यदि किसी तरह की गड़बड़ी है तो उसे ईटिंग डिसऑर्डर कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होता है।

ओवर इटिंग क्या होती है?

यह एक तरह की मानसिक स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति कभी तो जरूरत से भी ज्यादा खाता है तो कभी बहुत ही कम खाता है। इतना कम कि उसका वजन कम हो जाता है और बॉडी मास भी घट जाता है। कई लोग तो शरीर में मौजूद कैलोरी को घटाने के लिए हानिकारक तरीकों का सहारा लेते हैं।

ओवर इटिंग की पहचान कैसे करें?

यदि बिना किसी खास डाइट या ट्रेनिंग लिए ही अगर वजन घट रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। अगर खानपान पर नियंत्रण नहीं है या फिर आप खाना खाने से परहेज कर रहे हैं तो ऐसे में चिकित्सक की राय लेना जरूरी हो जाता है।

अधिक खाना खाने के नुकसान क्या हैं?

अधिक खाने से बड़ी मात्रा में भोजन को समायोजित करने के लिए पेट अपने सामान्य आकार से अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण बढ़ा हुआ पेट अन्य अंगों पर दबाव डालता है और शरीर में थकान, सुस्ती या नींद आने लगती है। 

बहुत अधिक खाना खाने से आपके अंगों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। भोजन पाचन के लिए हार्मोन अलग तरह से काम करते हैं। जब हम अधिक भोजन करते हैं तो पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन करता है। जिसके परिणामस्वरूप सीने में जलन हो सकती है। आपको गर्मी, पसीना या यहां तक कि चक्कर भी आ सकते हैं।

अधिक खाना खाने से क्या होता है?

1. एनोरेक्सिया नर्वोसा
इसमें दुबले होने की अनियंत्रित इच्छा होती है। शरीर की विकृत छवि, मोटापे का डर की वजह से भोजन के सेवन में कमी की जाती है। ये भोजन के समय को सीमित कर देते हैं। अधिक खा भी लेते हैं तो फिर उसे उगलकर क्षतिपूर्ति करते हैं। यह ऐसी स्थिति है जहां लोग वजन व आहार को लेकर जुनूनी रहते हैं।

2. परहेजी/सीमित भोजन सेवन विकार
इससे ग्रस्त लोग शरीर की आकृति या वजन की चिंता किए बिना बहुत कम खाना खाते हैं या कुछ प्रकार के भोजन को खाने से परहेज करते हैं। इस विकार से ग्रस्त लोगों में खाने की रूचि कम होती
है।

3. बिंज ईटिंग
इस विकार वाले लोग असामान्य रूप से बहुत खाते हैं। हालांकि खूब खाने के दौरान ये अनियंत्रित भी महसूस करते हैं लेकिन इस भोजन को निकालने के लिए वे उल्टी या अन्य चीजों का सहारा नहीं लेते हैं।

4. पाइका
इसमें लोग नियमित रूप से ऐसी चीजें खाते हैं, जो खाद्य पदार्थ नहीं होते हैं।

5. बुलीमिया नर्वोसा
भोजन को एक बार में बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। क्रेविंग को कंट्रो ल नहीं कर पाते।
बाद में अतिरिक्त भोजन को निकालने के प्रयास किए जाते हैं। लोग जबरन उल्टी करते हैं।

6. जुगाली के विकार
इसमें कोई व्यक्ति जो भोजन करता है वह उसके पेट से वापस मुंह में आ जाता है, वह उसे दोबारा चबाता है और फिर या तो निगलता है या थूक देता है। ऐसा हर भोजन के 30 मिनट के अंदर होता है।

अधिक खाना खाने से खुद को कैसे रोकें?

डॉ. अखिलेश जैन, मनोचिकित्सक बताते हैं कि इसके लिए कई तरह की थेरेपी दी जाती हैं जिनमें आर्ट थेरेपी, व म्यूजिक थेरेपी प्रमुख हैं। इनके अलावा इसमें बिहेवियरल थेरेपी, साइकोथेरेपी व दवाएं भी दी जाती हैं।

Share this story