ऊनी कपड़ों के रख-रखाव का जाने क्या है सही तरीका जिससे कपड़े बने रहें नये के नये

ऊनी कपड़ों के रख-रखाव का जाने क्या है सही तरीका जिससे कपड़े बने रहें नये के नये

वाशिंग मशीन में भी गर्म और ऊनी कपड़ों को नहीं धोना चाहिए|

डेस्क-सर्दियां आने वाली हैं,गर्म कपड़ों के निकलने का समय भी आ गया है| अगर आप नहीं चाहते कि आपके गर्म कपड़े खराब हो जाएं तो आपको गर्म कपड़ों के रख-रखाव का सही तरीका जाना लेना चाहिए |

सर्दी जुकाम से बचने के आसान घरेलू उपचार

जाने कैसे आप इस टिप्स को अपनाकर आप अपने ऊनी और गरम कपड़े नए बनाये रख सकते हैं

ऊनी कपड़ों को धुलने के लिए लिक्विड डिटरजेंट का इस्तेमाल करे

  • ऊनी कपड़ों को हमेशा सूखे स्थान पर रखना चाहिए|
  • लापरवाही के चलते कई बार हम बाथरूम में भी ऊनी कपड़ों को छोड़ देते हैं जो कि सही तरीका नहीं है|
  • जो ऊनी कपड़े आप इस्तेमाल में ना ला रहे हों उन्हें धूप में सुखाकर किसी सूखी और बंद जगह पर रख दें|
  • जिस अटैची या बक्से में आप कपड़े रख रहे उसमें पहले अखबार बिछाकर उसपर कुछ नीम की सूखी पत्तियां रख दें|
  • इससे नमी नहीं रहेगी और आपके कपड़े सुरक्षित रहेंगे|
  • ऊनी कपड़ों को धुलने के लिए हमेशा लिक्विड डिटरजेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए|
  • इसके अलावा ऊनी और गर्म कपड़ों को मुलायम ब्रश से ही साफ करना चाहिए|
  • वाशिंग मशीन में भी ऊनी और गर्म कपड़ों को नहीं धोना चाहिए|
  • नमी, ऊनी और गर्म कपड़ों की दुश्मन होती है|
  • नमी के कारण ऊनी कपड़ों में फंगस लग जाते हैं जो दिखाई तो नहीं पड़ते लेकिन हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदेह होते है|
  • इसलिए गर्म कपड़ों को धूप में दिखाना बहुत आवश्यक होता है|

Health के लिए फायदेमंद होता है मूंगफली जाने कैसे

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

  • ऊनी और गर्म कपड़े बेहद मुलायम होते हैं|
  • इन्हें गर्म पानी से दूर रखना चाहिए|
  • गर्म पानी में धुलने से कपड़े सिकुड़ जाने का खतरा रहता है|
  • इसलिए इन्हे ठंडे पानी से ही धोना चाहिए|
  • हालांकि बहुत गंदे कपड़े धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है|
  • अगर ऊनी कपड़ों पर कोई दाग लग जाए तो पहले पानी को हल्का गुनगुना कीजिए|
  • याद रहे पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है|
  • अब इस गुनगुने पानी में थोड़ा-सा स्पिरिट मिला लें|
  • इस स्पिरिट वाले गुनगुने पानी से ऊनी कपड़े को धोएं|

स्टीम आयन का करें इस्तेमाल

  • ऊनी कपड़ों को प्रेस करते समय सामान्य आयन के उपयोग से बचना चाहिए|
  • ऊनी और गर्म कपड़ों के लिए हमेशा स्टीम आयन का ही प्रयोग करना चाहिए|
  • अगर घर में स्टीम आयन नहीं उपलब्ध है तो ऊनी और गर्म कपड़ों के ऊपर एक सूती का कपड़ा रखकर प्रेस करें|

अगर आप भी चाहते की आपका Partner रहे आपके करीब तो आपनाये ये टिप्स


Share this story