मानूसन में फ्लू के जाने क्या है लक्षण और बचने के उपाय
मानसून के मौसम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक भी फ्लू का शिकार होते हैं
डेस्क-फ्लू एक संक्रमण रोग होता है जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गो को परेशानी हो सकती है। मानसून के मौसम में इसका खतरा बढ़ जाता है| इसलिए इस मौसम में हेल्थ का ख़ास ध्यान रखना चाहिए है।
आइये जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है
मानसून अपने साथ फ्लू जैसी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक भी फ्लू का शिकार होते हैं। फ्लू का संक्रमण हालांकि जानलेवा नहीं होता, लेकिन छोटे बच्चों और बुजुर्गो में इसके कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर उन लोगों पर इसका बुरा असर पड़ता है, जिनकी इम्यून सिस्टम कमजोर हो।मानसून में होने वाला फ्लू दो सप्ताह में ठीक हो जाता है|
इसके लक्षण हैं-
- तेज बुखार
- पसीना आना
- कंपकंपी छूटना
- लगातार खांसी
- नाक बहना
- शरीर में दर्द
- त्वचा पर रैश वगैरह
Friendship Day दोस्तों के साथ मनाने के जाने बेस्ट तरीके
इन उपाय से बचा जा सकता हैं से
- इस सीजन में अपने आप को संक्रमण से बचाएं।
- जिन चीजों को लोग ज्यादा छूते हैं, वहां पर रोग के जीवाणु बहुत जल्दी पनपते हैं।
- हवा के जरिए भी सांस से ये जीवाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाते हैं।
- लेकिन सावधानी बरतने से फ्लू की संभावना को कम किया जा सकता है।
खाना खाने से पहले हाथ धोएं
- खाना खाने से पहले हाथ जरुर धोएं क्योंकि ऐसा करना आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि ये जीवाणु शारीरिक संपर्क से फैलते हैं।
- नियमित रूप से व्यायाम करें, इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है।
अधिक मात्रा में पानी पीएं
- ढ़ेर सारा पानी पीने के साथ ही सेहतमंद और पोषक आहार लें।
- स्वास्थ्यप्रद भोजन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है।
- इन्फ्लुएंजा से बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन यह उन्हीं लोगों को देनी चाहिए जिनमें संक्रमण की आशंका अधिक हो।
Blood में आयरन की कमी के क्या है लक्षण
बुखार होने पर दवा जरुर ले
- बुखार और शरीर के दर्द को कम करने के लिए दवाएं ली जा सकती हैं।