Healthy Diet महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये सुपरफूड, हमेशा फिट रहेगा शरीर

Healthy Diet महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये सुपरफूड, हमेशा फिट रहेगा शरीर

Healthy diet for woman's शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें संतुलित आहार की जरूरत होती है। वहीं महिलाओं को अपनी संतुलित डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि महिलाओं को पीरियड्स, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, इसलिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। महिलाओं के लिए कुछ चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है जिन्हें सुपरफूड्स कहा जाता है। यह सुपरफूड्स सभी महिलाओं को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए..

लो फैट दही का इस्तेमाल

अपनी डाइट में महिलाओं को लो फैट दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को कम करता है वहीं से पेट से जुड़ी सारी समस्याओं को भी खत्म करता है इसके अलावा दही हड्डियों को मजबूत करता है क्योंकि दही में कैसे पाया जाता है बता दे यह हर ऑल की महिलाओं के लिए आवश्यक है। ध्यान रहे महिलाओं को हर दिन नाश्ता लंच या फिर स्नेक्स में एक कप दही खानी चाहिए

बींन्स जरूर खाएं

महिलाओं को बींस जरूर खाना चाहिए क्योंकि बींस में फैट कम होता है और इसमें फाइबर व प्रोटीन अच्छी मात्रा में होती है। बीन्स दिल की बीमारियों और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से भी बचाव करता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, बीन्स महिलाओं का हार्मोन बैलेंस रखता है। महिलाओं के लिए बीन्स बहुत ही फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रोल को कम करने का काम भी बीन्स करता है वहीं पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज में होने वाले हारमोंस भी स्थिर होते हैं।

ऑरेंज जूस या लो फैट मिल्क

लो फैट मिल्क या ऑरेंज जूस में विटामिन डी पाया जाता है जो कैल्शियम को आंत से अवशोषित करके हड्डियों की मदद करता है। विटामिन डी शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाता है। लो फैट मिल्क व ऑरेंज जूस डायबिटीज, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, ब्रेस्ट कैंसर, पेट व ओवरी के ट्यूमर के खतरे को भी कम करता है। अधिकतर महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है इसलिए इनको वे अपनी डाइट में शामिल करके कमी को पूरा कर सकती है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन पोषक तत्व पाया जाता है, जिसे पोषक तत्वों का पावरहाउस जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लाइकोपिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। इसमें मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो महिलाओं को दिल की बीमारी से काफी हद तक बचाने में मदद करता है। टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन बढ़ती उम्र को भी रोकने का काम करता है।

बेरीज

स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी में एंथोसाइन जैसा मजबूत anti-cancer पोषक तत्व होता है। अध्ययन के अनुसार, यह पोषक तत्व महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है। इन बेरीज में में विटामिन सी और फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक होता है। बेरीज में एंटी एजिंग तत्व भी पाए जाते हैं। ये महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी कम करने का काम करते हैं।

Share this story