Importance Of Protein In The Body | मसल गेन करने के लिए क्या खाना चाहिए?

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरुरी पोषण तत्व है। यह हमारी कोशिकाओं की मरम्मत और नयी कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है। जब भी हम वेट लॉस करना चाहते हैं या मसल्स बिल्ड करना चाहते हैं तो प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है।

Google

How Can I Get Protein Without Meat | क्या शाकाहारी लोगों को प्रोटीन मिल सकता है?

हम में से कई लोग सोचते हैं कि अच्छी मात्रा में प्रोटीन सिर्फ मांसाहारी खाने से ही मिल सकता है। हम में से कई लोगों को ये ग़लतफ़हमी होती है कि अगर हम शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं तो प्रोटीन के ऑप्शन हमारे खाने में कम हो जाते हैं।

Google

Which Vegetarian Food Is High In Protein | शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए क्या खाएं?

जो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं उन्हें नार्मल से थोड़े ज्यादा प्रोटीन की जरुरत होती है। जिसके लिए लोग चिकन और अंडे लेते हैं। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो क्या करें? तो आज हम आपको प्रोटीन के शाकाहारी विकल्प के बारे में बताएंगे।

Google

प्रोटीन के लिए खाए दाल

आप अपनी डाइट में उड़द दाल, चना दाल, अरहर दाल, मसूर दाल और मूंग दाल को शामिल कर सकते हैं। इसमें 100 ग्राम उड़द दाल में 24 ग्राम, चना दाल में 13 ग्राम, अरहर दाल में 12 ग्राम, मसूर दाल में 9 ग्राम और मूंग दाल में 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

Google

प्रोटीन के लिए खाएं राजमा

राजमा को प्रोटीन का भंडार कहा जाता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है लेकिन हमारे शरीर के लिए काफी पोष्टिक भी होता है। एक कप राजमा में करीब 15 ग्राम तक प्रोटीन होता है।

Google

चिया सीड | Protein In Chia Seeds In Hindi

छोटे-छोटे से आकार के दिखने वाले चिया सीड्स दरअसल प्रोटीन, फाइबर और कई न्‍यूट्रिशनल चीजों से भरपूर होते हैं। चिया सीड में प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती है। 100 ग्राम में चिया सीड में 17 ग्राम प्रोटीन होता है।

Google

Almond For Protein | 10 बादाम में कितना प्रोटीन पाया जाता है?

बादाम में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपको अधिक खाने से रोकने में मदद कर सकता है। 8 से 10 बादाम में करीब 12 ग्राम प्रोटीन होता है।

Google

मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा

मूंगफली में प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसका रोजाना कुछ मात्रा में सेवन करना बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।

Google

काला और सफेद चना

काले चने में प्रोटीन की मात्रा 25 ग्राम के आसपास होती है। वहीं सफेद चने में 20 ग्राम के आस पास प्रोटीन पाया जाता है। काले चने को भिगो कर अंकुरित करके खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Google

दूध या दूध स बने उत्पाद

गाय का दूध अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। दूध के बने अन्य पदार्थ जिनमें दही, पनीर, चीज आदि में प्रोटीन के साथ अन्य पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

Google