उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए आयोजित किया शिकायत निवारण शिविर

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिटी- सदर पहाड़गंज क्षेत्र द्वारा कश्मीरी गेट स्थित सामुदायिक भवन, तिकोना पार्क में स्वछता कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए आयोजित किया शिकायत निवारण शिविर
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए आयोजित किया शिकायत निवारण शिविर नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिटी- सदर पहाड़गंज क्षेत्र द्वारा कश्मीरी गेट स्थित सामुदायिक भवन, तिकोना पार्क में स्वछता कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिकायत निवारण शिविर के माध्यम से स्वछता कर्मचारियों के करुणामूलक आधार पर नियुक्तियाँ, विभिन्न अंतिम देय भुगतान व अन्य मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने आज बताया कि, सिटी- सदर पहाड़गंज क्षेत्र ने इस शिकायत निवारण शिविर की पहल की है जहाँ पर आज स्वछता कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें सक्षम अधिकारी के समक्ष रखी और संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के लिए निर्देश दिए गए हैं।

स्वछता कर्मचारियों के लिए इस तरह के शिकायत निवारण शिविर हर शनिवार को अन्य क्षेत्रों में भी लगाने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निगम के अनुसार, यह एक अनूठी पहल है जो स्वछता कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों के निपटान में तेजी लाएगी और इससे स्वछता कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

--आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

Share this story