उपराष्ट्रपति नायडू ने तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने चलाई बाइक

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए।
उपराष्ट्रपति नायडू ने तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने चलाई बाइक
उपराष्ट्रपति नायडू ने तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने चलाई बाइक नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए।

संस्कृति मंत्रालय ने इस रैली को आयोजित किया है और इसमें वरिष्ठ नेताओं के अलावा सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। सभी ने अपनी अपनी दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने। बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री खुद बाइक, स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने, वहीं कुछ सांसद और मंत्री दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठ कर लाल किले से विजय चौक तक रैली में शामिल हुए।

इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, लालकिले से तिरंगा यात्रा निकाला जा रही है, हम संसद सदस्य है, आम जनता हमको देख रही है, हमें उदाहरण देना है उनके सामने। देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया उनको याद रखना है अपने बच्चों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बारे में बताना है, उनके योगदान को याद रखना है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में हिस्सा लेने की अपील भी की थी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश प्रदेश के साथ श्योपुर जिले में भी 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए भाजपा ने सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच प्रभात फेरी निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक के जरिये तिरंगा यात्रा निकालने को कहा है। पार्टी 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर तक प्रभातफेरी निकालेंगे और इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजा राम और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन करेंगे।

--आईएएनएस

एमएसके/एसजीके

Share this story