कर्नाटक पुलिस ने पे सीएम पोस्टर विवाद में दो को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने पे सीएम पोस्टर विवाद के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पोस्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा गया था।
कर्नाटक पुलिस ने पे सीएम पोस्टर विवाद में दो को किया गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने पे सीएम पोस्टर विवाद में दो को किया गिरफ्तार बेंगलुरु, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने पे सीएम पोस्टर विवाद के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पोस्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की सोशल मीडिया विंग से जुड़े है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान केपीसीसी सोशल मीडिया के पूर्व अध्यक्ष बी.आर. नायडू और बेंगलुरु के देवदंद्रा निवासी गगन यादव के रूप में हुई है।

पुलिस की टीम ने अलग-अलग अभियान चलाया और इस संबंध में जांच शुरू करने के लिए सीएम बोम्मई के निदेशरें का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पे सीएम के पोस्टर बेंगलुरु की सड़कों पर सीएम बोम्मई के क्यूआर कोड के साथ लगे थे। अगर कोई पोस्टर पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करता है तो एक वेबसाइट खुलती है। कांग्रेस के मुताबिक लोग इस वेबसाइट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने कहा कि पे सीएम के पोस्टर के संबंध में पब्लिक पोस्ट डिफिगर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। इस कड़ी में इन आरोपों को मजबूती देने के लिए क्यूआर कोड का कदम उठाया गया।

विपक्षी कांग्रेस द्वारा अनौपचारिक रूप से जारी किए गए पे पीएम पोस्टर में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर है और स्कैन करने पर 40 परसेंट नाम से एक वेबसाइट खुलती है।

अधिकारियों ने बीबीएमपी कर्मियों को बेंगलुरु में दीवारों और अन्य प्रतिष्ठानों से पोस्टर हटाने का आदेश दिया।

इस तरह के पोस्टर्स को लेकर सीएम बोम्मई ने कहा कि यह मेरी छवि के बारे में नहीं है, वे राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

Share this story