गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

गांधीनगर, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता से मिले समर्थन के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा गांधीनगर, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता से मिले समर्थन के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया।

रूपाणी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका वे पूरी तरह निर्वहन करेंगे। रूपाणी के इस्तीफे ने गुजरात में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब उनके उत्तारिधाकारी को लेकर भी अटकलें बढ़ने लगी हैं।

--आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share this story