छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ बनेगा कलाधानी : बघेल

रायपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का खैरागढ़ कभी बड़ी रियासत हुआ करता था और यहां संगीत व कला को खास अहमियत दी जाती थी। यही कारण है कि यहां के राजघराने की पहल पर संगीत विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, अब राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस क्षेत्र को कलाधानी के तौर पर पहचान दिलाने का वादा किया है।
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ बनेगा कलाधानी : बघेल
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ बनेगा कलाधानी : बघेल रायपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का खैरागढ़ कभी बड़ी रियासत हुआ करता था और यहां संगीत व कला को खास अहमियत दी जाती थी। यही कारण है कि यहां के राजघराने की पहल पर संगीत विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, अब राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस क्षेत्र को कलाधानी के तौर पर पहचान दिलाने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संस्थापक खैरागढ़ के राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी तथा राजकुमारी इंदिरा को स्मरण किया और कहा कि संगीत के प्रति एक समर्पित भावना के साथ वर्ष 1956 में स्थापित इस विश्वविद्यालय ने देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाते हुए कहा, खैरागढ़ जिला निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है और यहां पर ओएसडी की नियुक्ति भी कर दी गई है। साल्हेवारा को पूर्ण तहसील एवं जालबांधा को उप तहसील बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक संस्कृति, लोक संस्कृति एवं कला एवं संगीत को बढ़ाने की जरूरत है। नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को समृद्ध जिला और छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में विकसित करना है। बस्तर, सरगुजा, रायगढ़ एवं रायपुर में कला एवं संगीत का अध्ययन केन्द्र एवं शाखा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राचीन काल से समृद्ध राज्य के रूप में विख्यात रहा है एवं व्यापारिक रूप से समृद्ध रहा है। राज्य की प्राचीन संस्कृति सभ्यता और कला को विश्व मंच पर स्थापित करने और सहेजने की आवश्यकता है।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक कॉलेज को नेक एक्रेडेशन करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियो का जिक्र करते हुए कहा, यह विश्वविद्यालय अपनी स्थापना से लेकर अब तक कला संगीत के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए अनेक मांगे रखी। जिसे मुख्यमंत्री ने अगले बजट में पूरा करने का भरोसा दिया।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि खैरागढ़ के साल्हेवारा में भी शीघ्र ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/आरएचए

Share this story