तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान असानी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से शुरू हुए चक्रवाती तूफान असानी रात में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ा, जिसके चलते आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई।
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान असानी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान असानी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से शुरू हुए चक्रवाती तूफान असानी रात में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ा, जिसके चलते आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन जारी किया। जिसके मुताबिक, मंगलवार को, सुबह 5:30 बजे, चक्रवात असानी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 330 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में, गोपालपुर (ओडिशा) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था।

मंगलवार रात तक चक्रवात असानी के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार शाम से तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि कुछ जगहों पर उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर बादल बरस सकते है। इसी तरह, 12 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने मछुआरों को मंगलवार और बुधवार को पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी के आसपास जाने से मना किया है। वहीं 12 मई तक बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में मछली पकड़ने के संचालन को पूरी तरह से निलंबित कर दिया है।

--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

Share this story