तेलंगाना में भाजपा ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने का किया वादा

हैदराबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने वादा किया है कि अगर राज्य में सत्ता में आए तो पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कानून की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी।
तेलंगाना में भाजपा ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने का किया वादा
तेलंगाना में भाजपा ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने का किया वादा हैदराबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने वादा किया है कि अगर राज्य में सत्ता में आए तो पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कानून की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी।

संजय ने अपनी प्रजा संग्राम पदयात्रा के तहत संगारेड्डी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह वादा किया।

उन्होंने कहा, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में, मैं घोषणा कर रहा हूं कि 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी और हम जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाएंगे।

संजय, जो लोकसभा के सदस्य भी हैं, ने कहा कि भाजपा की नीति है कि एक बच्चा आदर्श है और अधिकतम सीमा दो है।

उत्तर प्रदेश ने दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जल्द ही एक कानून लाने का प्रस्ताव रखा।

भाजपा नेता ने धर्म आधारित आरक्षण को लागू करने के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि इससे कमजोर वर्गों के साथ घोर अन्याय हो रहा है।

संजय ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को मुसलमानों के लिए कोटा बढ़ाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, केसीआर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मात्रा बढ़ाकर एमआईएम को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी चुप नहीं रहेगी। हम इसकी अनुमति कभी नहीं देंगे।

सांसद, जिन्होंने 28 अगस्त को हैदराबाद के पुराने शहर में ऐतिहासिक चारमीनार से सटे एक मंदिर से अपना वॉकथॉन शुरू किया, उनकी योजना 2 अक्टूबर तक 550 किमी की दूरी तय करने की है।

अपनी पदयात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए, संजय टीआरएस सरकार पर सभी मोचरें पर उसकी विफलताओं को लेकर निशाना साधते रहे हैं। वह राज्य में अगली सरकार बनाने के बाद भाजपा की योजनाओं के बारे में भी बता रहे हैं।

हालांकि, भाषण के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों के लिए भाजपा नेता अन्य दलों की आलोचना के घेरे में आ गए हैं। संजय पर सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस पार्टी ने पुलिस महानिदेशक से उनकी पदयात्रा को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष जी. निरंजन ने भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसे वे सांप्रदायिक नफरत फैलाने के अपने प्रयास बता रहे हैं। उन्होंने संजय के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है कि अगर राज्य में सत्ता में आई तो बीजेपी निजाम की संपत्ति को हिंदुओं में बांट देगी।

--आईएएनएस

एचके/एएनएम

Share this story