त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, 5 बजे होगी विधायक दल की बैठक
नई दिल्ली/ अगरतला, 14 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
May 14, 2022, 16:50 IST
नई दिल्ली/ अगरतला, 14 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
नए नेता के चयन के लिए शनिवार को शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद नए नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर अगरतला पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है।
--आईएएनएस
एसटीपी/एएनएम