दिग्विजय सिंह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

बैतूल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं।
दिग्विजय सिंह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला
दिग्विजय सिंह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला बैतूल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा गुरुवार को बैतूल जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं और राष्ट्रवाद की विचारधारा के खिलाफ चलते हैं। ऐसे दिग्विजय सिंह यदि मुझ पर आरोप लगाते हैं, तो उनका जवाब देने में मुझे कष्ट होता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यही वह दिग्विजय सिंह है जिनके इशारे पर कमल नाथ की सरकार चल रही थी। उनकी सरकार के तत्कालीन केबिनेट मंत्री उमंग सिंगार ने कहा था कि प्रदेश का सबसे बड़ा शराब व रेत माफिया दिग्विजय सिंह है। वास्तविकता यह है कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं।

ज्ञात हो की दिग्विजय सिंह ने शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो के पन्ना में रेत के अवैध खनन को लेकर शर्मा और राज्य के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाए थे।

कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए शर्मा ने कि यह कुशाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी ने बूथ विस्तारक अभियान तय किया है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि 10 दिनों में दो घंटे का समय बूथ स्तर पर देकर बूथ में पार्टी का वोट शेयर 51 प्रतिशत हो, इसके लिए काम करेगा। बूथ इकाइयों का फिजिकल वेरीफेकिशन और डिजिटलाइजेशन होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, हमने स्वावलंबी मंडल, सक्रिय शक्ति केंद्र और बूथ को सक्षम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य के तहत बूथ विस्तारक अभियान को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मेरा भ्रमण हो रहा है। हमने जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर आह्वान किया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता 20 से 30 जनवरी के बीच में बूथ पर जाकर पार्टी के लिए अपना समय दान करेगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/आरजेएस

Share this story