द्रौपदी मुर्मू ने गरीबों, दलितों को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया : मोदी

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। एनडीए द्वारा मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा करने और गरीबों, दलितों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।
द्रौपदी मुर्मू ने गरीबों, दलितों को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया : मोदी
द्रौपदी मुर्मू ने गरीबों, दलितों को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया : मोदी नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। एनडीए द्वारा मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा करने और गरीबों, दलितों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

मोदी ने कहा, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लाखों लोग, विशेष रूप से, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से बहुत ताकत प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा, नीतिगत मामलों की उनकी समझ और उनके दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत फायदा होगा।

--आईएएनएस

एसजीके/एएनएम

Share this story