भाजपा जाति, तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली इकलौती पार्टी : नड्डा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसने जाति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है।
भाजपा जाति, तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली इकलौती पार्टी : नड्डा
भाजपा जाति, तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली इकलौती पार्टी : नड्डा नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसने जाति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है।

नड्डा ने यहां पार्टी की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा आज देश में एकमात्र संगठन है जिसने जाति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है। नीतियां और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो के लिए समावेशी विकास की अवधारणा को दर्शाती हैं। यह सुनिश्चित करना प्रत्येक भाजयुमो कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि इन योजनाओं में से प्रत्येक को कुशलतापूर्वक जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और बी.एल. संतोष भी मौजूद थे।

नड्डा ने कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे देश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा, जब अन्य राजनीतिक संगठन संकट के समय में अलगाव में चले गए, हमारे भाजयुमो कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए सड़कों पर थे।

उन्होंने युवा सदस्यों से राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक रहने के महत्व को समझने के लिए भी कहा।

भाजपा प्रमुख ने कहा, भाजपा में प्रत्येक नेता एक कार्यकर्ता है और प्रत्येक कार्यकर्ता एक नेता है। हम आदेश या निर्देश नहीं देते हैं, बल्कि हम अपने कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने और भारतमाता की सेवा करने के लिए शामिल करते हैं। हम कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभों का विस्तार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, भाजयुमो आज देश के सभी महत्वपूर्ण युवा केंद्रित राजनीतिक मुद्दों को उठाने में सबसे आगे है, भाजपा के संदेश को आगे बढ़ा रहा है।

--आईएएनएस

एसजीके/

Share this story