भाजपा भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहती है : संजय जायसवाल

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में जिन एजेंडों पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, उसी को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। इस बैठक में वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरीके से पार्टी के नेता और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।
भाजपा भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहती है : संजय जायसवाल
भाजपा भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहती है : संजय जायसवाल पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में जिन एजेंडों पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, उसी को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। इस बैठक में वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरीके से पार्टी के नेता और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारधारा को मूर्तरूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, समतामूलक और सर्वसुलभ सरकार है जिसे धरातल पर उतारा जा रहा है। हम भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्ष तक गरीबी हटाओ के नारे पर राज किया और उनकी चार पीढ़ियां गरीबी मिटाने के नाम पर प्रधानमंत्री बन गई, लेकिन गरीबी नहीं मिटी। भाजपा 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति को अपना घर, शौचालय, बिजली देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश सांस्कृतिक उत्थान भी कर रहा है। हम कभी रक्षा उत्पादों के सबसे बड़े आयातक थे, लेकिन अब रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देशों की सूची में आ चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में जीत की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में हमने सत्ता विरोधी रूझान को किनारे कर दो तिहाई सीट जीतने में सफल रहे तो इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार कार्य कर रहे हैं। बिहार में निशुल्क टीकाकरण का वादा किया और निभाया भी जा रहा है।

भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यतौर पर सड़क, बिजली और अस्पताल को लेकर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, वो मील का पत्थर साबित होगा। रोजगार देने के लिए बिहार ने पहली बार इथेनॉल, लेदर और इंफ्रास्ट्रक्च र पॉलिसी लेकर आया है।

उन्होंने संगठन मजबूत करने की चर्चा करते हुए कहा कि संगठनात्मक रूप से अब हम बूथ अध्यक्ष के बाद पन्ना प्रमुख की टीम बनाने का काम करेंगे।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share this story