मोहाली विधायक कुलवंत सिंह को आप ने चंडीगढ़ का सहप्रभारी किया नियुक्त

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पूर्व महापौर और पंजाब की (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) मोहाली विधानसभा सीट से विधायक कुलवंत सिंह को आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ का सहप्रभारी नियुक्त किया है।
मोहाली विधायक कुलवंत सिंह को आप ने चंडीगढ़ का सहप्रभारी किया नियुक्त
मोहाली विधायक कुलवंत सिंह को आप ने चंडीगढ़ का सहप्रभारी किया नियुक्त नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पूर्व महापौर और पंजाब की (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) मोहाली विधानसभा सीट से विधायक कुलवंत सिंह को आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ का सहप्रभारी नियुक्त किया है।

इसी साल जनवरी महीने में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

रियल एस्टेट व्यवसायी कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मोहाली विधानसभा सीट से कुलवंत सिंह ने अपनी संपत्ति 251 करोड़ घोषित की थी। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 24.85 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

दरअसल कुलवंत सिंह का राजनीतिक सफर करीब दो दशक पहले शुरू हुआ था, जब उन्होंने वार्ड 21 से 1995 की नगरपालिका समिति का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने 1995 से 2000 तक मोहाली नगर निगम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 2005 तक अध्यक्ष रहे। 2014 में, उन्होंने फतेहगढ़ साहेब से लोकसभा चुनाव लड़ा और असफल रहे।

साल 2015 में, वह कांग्रेस के समर्थन से नगर निगम के पहले मेयर चुने गए थे। बाद में, 2017 में, वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे हालांकि उन्हें इस साल 16 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शिअद से निष्कासित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने 2020 के निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया था। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुलवंत सिंह जनवरी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

--आईएएनएस

पीटीके/एसकेके

Share this story