यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।
यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल
यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप सर्वाइवर की मां पूनम पांडे भी शामिल है। साथ ही पत्रकार निदा अहमद और लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर का भी नाम सूची में शामिल हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा, हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

--आईएएनएस

आरएचए/आरजेएस

Share this story