ली च्याछाओ हांगकांग एसएआर के छठे प्रमुख प्रशासक चुने गए

बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। 8 मई को ली च्याछाओ हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के छठे प्रमुख प्रशासक के रूप में चुने गए।
ली च्याछाओ हांगकांग एसएआर के छठे प्रमुख प्रशासक चुने गए
ली च्याछाओ हांगकांग एसएआर के छठे प्रमुख प्रशासक चुने गए बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। 8 मई को ली च्याछाओ हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के छठे प्रमुख प्रशासक के रूप में चुने गए।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक चुनाव समिति के लगभग 1,460 सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। ली च्याछाओ को 1,416 वोट मिले। पूरी चुनाव प्रक्रिया हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चुनावी मामलों के आयोग, भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग, उम्मीदवारों के एजेंटों, नागरिकों और मीडिया की निगरानी में आयोजित की गई।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार चुनाव परिणामों की रिपोर्ट केंद्रीय सरकार को देगी। छठे प्रमुख प्रशासक का कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2027 तक होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

Share this story