सहारनपुर में महिला की गर्दन काटकर हत्या, पति ने पड़ोसी पर जताया शक

सहारनपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव पास के एक खेत में मिला। महिला की पहचान 38 साल की सीमा के तौर पर की गई है।
सहारनपुर में महिला की गर्दन काटकर हत्या, पति ने पड़ोसी पर जताया शक
सहारनपुर में महिला की गर्दन काटकर हत्या, पति ने पड़ोसी पर जताया शक सहारनपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव पास के एक खेत में मिला। महिला की पहचान 38 साल की सीमा के तौर पर की गई है।

मिश्रीपाल की पत्नी सीमा गुरुवार की शाम 4 बजे अपने मायके से आई थी। पति मिश्रीपाल ने बताया कि रात 10 बजे रात खाना खाने के बाद अपने घर से किसी कार्य से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद तक जब वो घर वापस नही लौटी तो परिजनों के साथ ग्रामीणो ने मिलकर रात मे महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार की सुबह के समय जब ग्रामीण काम के लिए खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सीमा की गला कटी लाश पड़ी मिली। महिला की लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका के पति ने अपने पड़ोसी पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि महिला के आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

विमल/आरजेएस

Share this story