सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं को गुरुवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे, जहां रविवार (3 अक्टूबर) को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए।
सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया
सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं को गुरुवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे, जहां रविवार (3 अक्टूबर) को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए।

यूपी की सीमा पर रोके जाने के बाद वे लोग धरना दे रहे थे।

पंजाब से आए कांग्रेस के ये नेता हिंसा के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सिद्धू ने मंत्री के बेटे के खिलाफ शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।

सिद्धू के साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला के अलावा पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर श्याम अरोड़ा व अन्य नेता थे।

सुबह में जब मोहाली से वाहनों का मार्च शुरू हुआ, उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रवाना हुई टोली में कुछ देर के लिए शामिल हुए।

--आईएएनएस

एसजीके/एएनएम

Share this story