केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता

रांची 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि केंद्र सरकार झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। चतरा जिले के इटखोरी, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट और दुमका में दस-दस हजार मीट्रिक टन क्षमता के विशाल गोदाम (साइलो) बनाये जायेंगे। इटखोरी और पोड़ैयाहाट में बनने वाले गोदामों के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। दुमका में बनने वाले गोदाम के लिए झारखंड सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- झारखंड में बढ़ेगी अनाज भंडारण क्षमता रांची 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि केंद्र सरकार झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। चतरा जिले के इटखोरी, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट और दुमका में दस-दस हजार मीट्रिक टन क्षमता के विशाल गोदाम (साइलो) बनाये जायेंगे। इटखोरी और पोड़ैयाहाट में बनने वाले गोदामों के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। दुमका में बनने वाले गोदाम के लिए झारखंड सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। उन्होंने बताया कि 2015 में झारखंड में भंडारण क्षमता लगभग 2.35 लाख मीट्रिक टन थी। यह अब बढ़कर 2020-21 में 4.45 लाख मीट्रिक टन तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2017 से 2021 के बीच विभिन्न राज्यों में भारतीय खाद्य निगम द्वारा 65,870 टन तथा राज्य सरकारों द्वारा 14,750 टन की अतिरिक्त भंडारण क्षमता का निर्माण कर लिया गया है।

भंडारण क्षमता बढ़ने से खाद्य सुरक्षा की योजना को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है। भंडारण गोदामों के निर्माण एवं रेलवे साइडिंग, विद्युतीकरण, वे-ब्रिज की स्थापना के लिए भारतीय खाद्य निगम को इक्विटी के रूप में सीधे निधियां जारी की जाती हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएनएम

Share this story