कांग्रेस को आगे दिखाना भाजपा की रणनीति - अखिलेश

लखनऊ, 9 अक्टूबर(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रणनीति का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी मदद कर रहे हैं।
कांग्रेस को आगे दिखाना भाजपा की रणनीति - अखिलेश
कांग्रेस को आगे दिखाना भाजपा की रणनीति - अखिलेश लखनऊ, 9 अक्टूबर(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रणनीति का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी मदद कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। कहा कि भाजपा की रणनीति है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाएं। चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सक्रियता बढ़ी पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटनाओं में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी घटना होते ही मौके पर पहुंच गए थे और राहत देने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पीड़ितों के लगातार संपर्क में थे। सुबह लखीमपुर जाने की तैयारी थी लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जरिए रोक लिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्टूबर से विजय यात्रा शुरू हो रही है। जब भी समाजवादी रथ निकला है पार्टी को सत्ता मिली है। इस बार पीड़ित जनता सपा के साथ है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया है बल्कि समाजवादी सरकार द्वारा लगाए गए प्लांट को बंद करने का काम किया है।

खुद की विदेश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जब भी विदेश गए हैं यूपी के लिए कुछ ना कुछ सीख कर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बनाया गया रिवर फ्रंट, एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।

इससे पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की विजय यात्रा बस लाई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्टूबर को इसी बस से प्रदेश के सघन दौरे पर निकलेंगे। इस बस पर समाजवादी पार्टी के नए स्लोगन का जिक्र है। नई सपा है नई हवा है स्लोगन बस पर लिखा गया है।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share this story