कर्नाटक : व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तार

बेंगलुरु, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने एक लड़की के पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक उपद्रवी और उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल उपद्रवियों में से एक लड़की को परेशान करता था, जिसके बाद उसके पिता ने बेटी को परेशान न करने की चेतावनी दी थी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी।
कर्नाटक : व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तार
कर्नाटक : व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तार बेंगलुरु, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने एक लड़की के पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक उपद्रवी और उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल उपद्रवियों में से एक लड़की को परेशान करता था, जिसके बाद उसके पिता ने बेटी को परेशान न करने की चेतावनी दी थी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी।

गिरफ्तार लोगों की पहचान डेविड, मंजूनाथ उर्फ लंबू मांजा, मंजूनाथ उर्फ चाचा मांजा, मंजूनाथ उर्फ जल मांजा, मुनिकृष्णा और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि सभी बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके के निवासी हैं। शहर की अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने इन लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपी डेविड उक्त लड़की से कथित रूप से प्यार करता था और उसने उसे प्रपोज किया। इस बारे में पता चलने के बाद लड़की के पिता (ऑटो चालक) ने डेविड को चेतावनी दी थी कि अगर उसने उसकी बेटी को परेशान किया तो वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा।

हालांकि, डेविड पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसने लड़की को परेशान करना जारी रखा। उसने अपना जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ लड़की के घर के सामने मनाया। इस पर लड़की के पिता ने आपत्ति जताई थी। लड़की के पिता और डेविड के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

डेविड ने जिसके बाद अपने साथियों के साथ लड़की के पिता को मारने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने दो बार पिता को मारने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। पुलिस ने सोमवार को फिर से उसे मारने का प्रयास करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।

--आईएएनएस

एसकेके/आरएचए

Share this story