गोरखपुर, लखनऊ के बाद कानपुर में आज चुनावी मंत्र देंगे नड्डा

कानपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है। इसी कारण प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के दौरों की भी शुरुआत हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय राज्य के दौरे पर हैं। गोरखपुर, लखनऊ के बाद वह कानपुर में आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
गोरखपुर, लखनऊ के बाद कानपुर में आज चुनावी मंत्र देंगे नड्डा
गोरखपुर, लखनऊ के बाद कानपुर में आज चुनावी मंत्र देंगे नड्डा कानपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है। इसी कारण प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के दौरों की भी शुरुआत हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय राज्य के दौरे पर हैं। गोरखपुर, लखनऊ के बाद वह कानपुर में आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

कानपुर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज सब्जी मंडी किदवईनगर कानपुर में बाबा नामदेव गुरूद्वारा में मत्था टेकेंगे। इसके पश्चात नम्बर 2 जूही साकेतनगर कानपुर में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही 7 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रेलवे मैदान, निरालानगर कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। देर रात तक चली इस मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव समेत कई नेता शामिल थे। भाजपा यूपी चुनाव के लिए विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सहारे चुनावी मैदान में आगे बढ़ रही है। भाजपा के नेता अब घर-घर जाकर माहौल बनाएंगे। किसान बिल वापसी का मुद्दा बनाकर किसानों के बीच प्रचार करने पर रणनीति बनी है। भाजपा दिसम्बर में चार अलग-अलग क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा में बड़े नेता भी शामिल हो गए हैं। यह यात्राएं हर विधानसभा से गुजरेंगी।

--आईएएनएस

विकेटी/एसकेके

Share this story