चुनावी राज्यों में 26 प्रतिशत लोग अपने सांसदों से हैं बहुत संतुष्ट

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 ट्रैकर के अनुसार, चुनाव वाले पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल मिलाकर केवल 26 फीसदी लोग अपने-अपने सांसदों के काम से काफी संतुष्ट हैं।
चुनावी राज्यों में 26 प्रतिशत लोग अपने सांसदों से हैं बहुत संतुष्ट
चुनावी राज्यों में 26 प्रतिशत लोग अपने सांसदों से हैं बहुत संतुष्ट नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 ट्रैकर के अनुसार, चुनाव वाले पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल मिलाकर केवल 26 फीसदी लोग अपने-अपने सांसदों के काम से काफी संतुष्ट हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, 34.5 प्रतिशत लोग बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे, जबकि 28.4 प्रतिशत लोगों ने कुछ हद तक संतुष्टि व्यक्त की।

सर्वेक्षण के लिए नमूना आकार 98,121 था जिसमें पांच चुनावी राज्यों में 690 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया था। यह सर्वे 4 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच किया गया था।

पंजाब में, 50.5 प्रतिशत लोग अपने सांसदों के प्रदर्शन से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि केवल 12.7 प्रतिशत लोग बहुत अधिक संतुष्ट हैं, जबकि 23.6 प्रतिशत लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट की श्रेणी को चुना है।

उत्तराखंड में 40.8 फीसदी लोग संतुष्ट नहीं हैं, जबकि 27.8 फीसदी लोग अपने सांसदों के काम से काफी संतुष्ट हैं।

गोवा में, 28.8 प्रतिशत लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट श्रेणी को चुना है। 28.8 प्रतिशत बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे, जबकि 19.5 प्रतिशत बहुत अधिक संतुष्ट थे। राज्य में 13,048 लोगों पर सर्वे किया गया।

उत्तर प्रदेश में असंतोष लोगों का प्रतिशत 38 प्रतिशत था, जहां नमूना आकार 50,936 था। कुल 26.7 प्रतिशत लोग काफी संतुष्ट थे।

मणिपुर में, 34.6 प्रतिशत अपने सांसदों के काम से काफी संतुष्ट थे।

--आईएएनएस

एचके/

Share this story