मप्र में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे चार केंद्रीय मंत्री

भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है। इस बार के योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग के विशेष सत्र होंगे। इसके लिये पुरातत्व स्थल, नदियों के घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चयनित किये जा चुके हैं। इनमें से चार स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
मप्र में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे चार केंद्रीय मंत्री
मप्र में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे चार केंद्रीय मंत्री भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है। इस बार के योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग के विशेष सत्र होंगे। इसके लिये पुरातत्व स्थल, नदियों के घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चयनित किये जा चुके हैं। इनमें से चार स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी मे बताया गया है कि, आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवरों के नजदीक भी योग के विशेष सत्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्रों में अधिक से अधिक जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सामूहिक योग सत्रों में योग प्रशिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष मानवता के लिये योग थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य के चार स्थलों पर योग के विशेष सत्रों में केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे, उनमें प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल खजुराहो में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ग्वालियर किले के पुरातत्व स्थल पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विश्व प्रसिद्ध सांची के बौद्ध विहार में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा शामिल होंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/आरएचए

Share this story