रसोई गैस के दाम में वृद्धि, नवरात्र पर वार : कांग्रेस

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन, त्यौहारों के समय रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
रसोई गैस के दाम में वृद्धि, नवरात्र पर वार : कांग्रेस
रसोई गैस के दाम में वृद्धि, नवरात्र पर वार : कांग्रेस नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन, त्यौहारों के समय रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा, नवरात्रि के पहले दिन ही रसोई गैस के दामो में वृद्धि हो गई है। आम जनता आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और महंगाई से पहले ही त्रस्त है लेकिन 9 दिनों की इस पूजा अर्चना के दिनों में भी सरकार को दर्द का एहसास नहीं है, बल्कि बढ़ा दिया है।

अलका लांबा ने कहा, 24 सितंबर 2021 से लेकर अब तक 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। आज (7 अक्टूबर) दिल्ली में 103.24 रु पेट्रोल के दाम हैं। वहीं डीजल के दाम बीते 23 सितंबर से लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। हम चुनौती देते हैं कि सरकार इस मुद्दे पर हमसे खुले में बहस कर ले। सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

अलका ने कहा, यूपीए सरकार के समय कच्चे तेल के दाम 140 डॉलर प्रति बैराल थे, जबकि आज ये दाम 80.75 डॉलर प्रति बैराल है।

उन्होंने कहा , कई राज्यों में तो एलपीजी 1000 रु को भी पार कर गया है। उज्जवला योजना की सब्सिडी छोड़ो का इतना प्रचार किया गया, लेकिन देश में 108 करोड़ रु 2021-22 की पहली तिमाही में सब्सिडी कम कर दी गई, ये पैसा कहां जा रहा है।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार पूंजीपति मित्रों की खुलकर सरकार अब ये नारा होना चाहिए। उन्होंने कहा प्रेसवर्ता से पहले सिलिंडर की अगरबत्ती से पूजा अर्चना इसलिए कि गयी ताकि देश की जनता से महँगाई का कष्ट टले।

--आईएएनएस

पीटीके/एएनएम

Share this story