राष्ट्रपति ने सेना के जवानों को 13 शौर्य चक्र प्रदान किए
Tue, 10 May 2022


कर्मियों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
राष्ट्रपति ने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।
इस दौरान भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 30 अप्रैल को, जनरल मनोज पांडे ने सेवा से सेवानिवृत्त हुए जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। जनरल पांडे 13 लाख जवानों वाली सशक्त सेना का नेतृत्व करने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी बने हैं।
--आईएएनएस
एकेके/एएनएम