संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त पद का कार्यभार संभाला
Mon, 1 Aug 2022


उन्हें रविवार को गृह मंत्रालय ने नियुक्त किया था।
अरोड़ा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था।
अरोड़ा के पूर्ववर्ती राकेश अस्थाना की विदाई परेड का आयोजन रविवार शाम नई पुलिस लाइन दिल्ली के परेड ग्राउंड में किया गया।
गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी 61 वर्षीय अस्थाना को उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक चार दिन पहले जुलाई, 2021 में दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था।
रविवार को अरोड़ा की नियुक्ति तब हुई, जब अस्थाना का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा था।
--आईएएनएस
पीटी/एसजीके