नागालैंड में सेना को मिले और अधिकार ,6 महीने तक अशांत क्षेत्र घोषित

गृह मंत्रालय
 

नगालैंड छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित

newsonair

 

केन्‍द्र सरकार ने समूचे नगालैंड राज्‍य को सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के तहत आज से, और छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि केन्‍द्र सरकार के विचार में समूचा नगालैंड अशांत और खतरनाक स्थिति में है, इसलिए वहां सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम लागू किया जाना आवश्‍यक है। केन्‍द्र सरकार ने तीस दिसम्‍बर 2020 में नगालैंड को छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया था।

Share this story