Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू, इन नेताओं की दांव पर किस्मत

Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू
Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update
Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कहां-कहां हो रहा मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update
Lok Sabha Chunav 2024 First Phase Voting Update
Lok Sabha Election 2024 Hindi News
समाचार डेस्क, नई दिल्ली।
लोकतंत्र के महापर्व का आरंभ हो चुका है। आज 19 अप्रैल 2024 को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। आज पहले चरण में 16.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना पसंदीदा सांसद चुनेंगे। 

पहले चरण में कितने प्रत्याशी मैदान में ?

पहले चरण के इस चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्रियों सहित 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 134 महिला उम्मीदवार भी शामिल है। चुनाव आयोग पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 लाख कर्मचारियों की भी तैनाती दी है। इसके साख ही बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती दी है। 

पहले चरण चरण में कहां-कहां हो रहा मतदान ?

पहले चरण में शामिल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से नौ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश ऐसे है, जिनकी सभी सीटों पर मतदान होंगे। इनमें तमिलनाडु, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार दीप समूह शामिल है। इनमें सबसे अधिक 39 सीटें अकेले तमिलनाडु की है। पहले चरण में जिन चर्चित सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें नागपुर,छिन्दवाडा, पीलीभीत, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल और कोयम्बटूर आदि शामिल है।

चुनाव आयोग अलर्ट मोड पर कर कर काम

पहले चरण का चुनाव राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग के भी बड़ी चुनौती है,क्योंकि इनमें बस्तर सहित वह सभी संवेदनशील सीटें है,जहां पोलिंग पार्टियों को काफी मुश्किल से पहुंचाया जाता है। यही वजह है कि आयोग ने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही अपने कंट्रोल रूम को भी एक्टिव मोड में डाल दिया है। जहां इन क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने के साथ ही पहले चरण की सभी सीटों से जुड़ी पल- पल की जानकारी अपडेट की जा रही है। यह कंट्रोल रूम अगले 36 घंटे तक रात-दिन काम करेगा। 

मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने क्या है ?

पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं के लिए जारी अपने वीडियों संदेश में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि यह ऐसा मौका है जब वह अपनी ताकत को देख सकते है। उन्होंने कहा कि चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए उनकी टीम पिछले दो सालों से लगातार काम कर रही है। उन्हें आपकों मतदान में किसी भी तरह की कठिनाई न हो, इसके पूरे इंतजाम किए है। गर्मी की इस दौरान थोड़ी चुनौती है, लेकिन उम्मीद है कि भारतीय मतदाताओं का जज्बा गर्मी जैसी चुनौती को मात देगा।

चरण 1 लोकसभा चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्र
उत्तर प्रदेश में कुल 80 संसदीय क्षेत्रों में से आठ पर मतदान

1. पीलीभीत: जितिन प्रसाद (भाजपा) का मुकाबला भगवंत सरन गंगवार (सपा) और अनीस अहमद खान (बसपा) से है।
2. सहारनपुर: राघव लखनपाल (भाजपा) का मुकाबला माजिद अली (बसपा) और इमरान मसूद (कांग्रेस) से है।
3. कैराना: प्रदीप कुमार (भाजपा) का मुकाबला श्रीपाल सिंह (बसपा) और इकरा हसन (सपा) से है।
4. मुजफ्फरनगर: संजीव बालियान (बीजेपी) का मुकाबला हरेंद्र मलिक (एसपी) और दारा सिंह प्रजापति (बीएसपी) से है।
5. रामपुर: घनश्याम लोधी (बीजेपी) का मुकाबला जीशान खान (बीएसपी) से है।
6. मुरादाबाद: सर्वेश सिंह (बीजेपी) बनाम मोहम्मद. इरफान सैफी (बसपा)
7. बिजनौर: चंदन चौहान (आरएलडी) विजेंद्र सिंह (बीएसपी) और यशवीर सिंह (एसपी) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
8. नगीना: ओम कुमार (भाजपा) का मुकाबला सुरेंद्र पाल सिंह (बसपा), मनोज कुमार (सपा) और चंद्र शेखर आजाद (आजाद समाज पार्टी) से है।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं और कल पांच सीटों पर मतदान 
1. नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (भाजपा) का मुकाबला नागपुर पश्चिम से मौजूदा विधायक और कांग्रेस नेता विकास ठाकरे से है।
2. चंद्रपुर: सुधीर मुनगंटीवार (भाजपा) प्रतिभा धानोरकर (कांग्रेस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
3. भंडारा-गोंदिया: मौजूदा सांसद सुनील मेंढे (भाजपा) का मुकाबला डॉ. प्रशांत पटोले (कांग्रेस) से है।
4. गढ़चिरौली-चिमूर: अशोक नेते (भाजपा) का मुकाबला नामदेव किरसन (कांग्रेस) और हितेश पांडुरंग मडावी (वीबीए) से है।

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं और आज तीन सीटों पर वोटिंग 
1. कूच बिहार: निवर्तमान सांसद निशीथ प्रमाणिक (भाजपा) का मुकाबला जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया (टीएमसी) और पिया रॉय चौधरी (कांग्रेस) से है।
2. अलीपुरद्वार: मनोज तिग्गा (बीजेपी) प्रकाश चिक बड़ाईक (टीएमसी) के खिलाफ मैदान में हैं.
3. जलपाईगुड़ी: मौजूदा सांसद (भाजपा) जयंत कुमार रॉय, निर्मल चंद्र रॉय (टीएमसी) और देबराज बर्मन (सीपीआई-एम) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

तमिलनाडु की सभी 39 सीटों और पुडुचेरी की एक सीट पर आज मतदान
1. कोयंबटूर: राज्य भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई गणपति पी राजकुमार (डीएमके) और सिंगाई रामचंद्रन (एआईएडीएमके) के खिलाफ मैदान में हैं।
2. थूथुकुडी: कनिमोझी (डीएमके) आर शिवसामी वेलुमणि (एआईएडीएमके) के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
3. चेन्नई साउथ: बीजेपी ने तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला डीएमके नेता और मौजूदा सांसद थमिज़ाची थंगापांडियन से है। एआईएडीएमके ने जयवर्धन को मैदान में उतारा है।
4. कृष्णागिरी: मारे गए चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें नाम तमिलर काची ने मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला सी नरसिम्हन (भाजपा) और के गोपीनाथ (कांग्रेस) से होगा।
5. चेन्नई सेंट्रल: दयानिधि मारन (डीएमके) का मुकाबला विनोज पी सेल्वम (बीजेपी) और बी पार्थसारथी (डीएमडीके) से है।
6. नीलगिरी: ए राजा (डीएमके) केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एल मुरुगन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। एआईएडीएमके ने लोकेश तमिलसेल्वन को टिकट दिया है। 
7. शिवगंगा: देवनाथन यादव (भाजपा) कांग्रेस के मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम और ए जेवियर (एआईएडीएमके) के खिलाफ मैदान में हैं।

असम में पहले चरण में 14 लोकसभा सीटों में से पांच पर मतदान होगा।
1. डिब्रूगढ़: सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा) लुरिनज्योति गोगोई (इंडिया ब्लॉक) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
2. जोरहाट: टोपोन कुमार गोगोई (भाजपा) का मुकाबला गौरव गोगोई (कांग्रेस) से है।
3. काजीरंगा: बीजेपी ने कामाख्या प्रसाद तासा को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला कांग्रेस की रोजेलिना तिर्की से है।
4.लखीमपुर: प्रदान बरुआ (बीजेपी) उदय शंकर हजारिका (कांग्रेस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
5. सोनितपुर: प्रेमलाल गंजू के खिलाफ बीजेपी के रंजीत दत्ता मैदान में हैं।

बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से चार पर आज मतदान होगा।
1. औरंगाबाद: सुशील कुमार सिंह (बीजेपी) का मुकाबला अभय कुशवाहा (आरजेडी) से है।
2. गया: कुमार सर्वजीत (आरजेडी) का मुकाबला जीतन राम मांझी (HAM) से है।
3. जमुई: अर्चना कुमारी (आरजेडी) अरुण भारती (एलजेपी-रामविलास) से चुनाव लड़ रही हैं। 
4. नवादा: श्रवण कुमार (आरजेडी) का मुकाबला विवेक ठाकुर (बीजेपी) से है।

मध्य प्रदेश में राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से छह पर आज मतदान होगा।
1. छिंदवाड़ा: निवर्तमान सांसद नकुल नाथ (कांग्रेस) का मुकाबला विवेक बंटी साहू (भाजपा) से है।
2. बालाघाट: भारती पारधी (बीजेपी) का मुकाबला सम्राट सारस्वत (कांग्रेस) से है।
3. जबलपुर: आशीष दुबे (भाजपा) का मुकाबला दिनेश यादव (कांग्रेस) से है।
4. मंडला: फग्गन सिंह कुलस्ते (बीजेपी) का मुकाबला ओमकार सिंह मरकाम (कांग्रेस) से है।
5. शहडोल: मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह (भाजपा) फुंदे लाल सिंह मार्को (कांग्रेस) के खिलाफ मैदान में हैं।

उत्तराखंड में सभी पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान
1. हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत (कांग्रेस) का मुकाबला त्रिवेन्द्र सिंह रावत (बीजेपी) से है।
2. पौडी गढ़वाल: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल अनिल बलूनी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
3. टिहरी गढ़वाल: मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस) के खिलाफ मैदान में हैं।
4.नैनीताल-उधमसिंह नगर: मौजूदा सांसद अजय भट्ट (भाजपा) का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी से है।
5.अल्मोड़ा: वर्तमान सांसद अजय टम्टा का मुकाबला प्रदीप टम्टा (कांग्रेस) से है।

राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे
1. बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा) मदन गोपाल मेघवाल (कांग्रेस) के खिलाफ मैदान में हैं।
2. चूरू: पैरालिंपियन देवेंद्र झाझरिया (भाजपा) राहुल कस्वां (कांग्रेस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
3. नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल के सामने ज्योति मिर्धा (बीजेपी)
4. सीकर: स्वामी सुमेधानंद (भाजपा) बनाम सीपीआई (एम) के अमराराम
5. झुंझुनू: शुभकरण चौधरी (भाजपा) बनाम बृजेंद्र सिंह ओला (कांग्रेस)

Share this story