यूपी चुनाव : उन्नाव रेप पीड़िता की मां बनी कांग्रेस प्रत्याशी
राहुल गांधी ने पहली सूची की घोषणा के बाद कहा, भाजपा के हाथों अन्याय का सामना करने वाली उन्नाव की बेटी न्याय के लिए लड़ेगी और जीतेगी।
महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया।
कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में महिलाओं पर फोकस किया है और पहली लिस्ट में 40 फीसदी का वादा पूरा किया है। पार्टी ने कहा कि उसने पार्टी में युवाओं को 40 फीसदी टिकट दिया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।
प्रियंका ने कहा, हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।
--आईएएनएस
आरएचए/एएनएम