जुलाई 2022 राशिफल ,जानिए कैसे रहेंगे राशि

MAnju joshi
 

जुलाई 2022 मासिक राशिफल
आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों को सुप्रभात सादर प्रणाम आप सभी को जुलाई माह की मासिक राशिफल से अवगत करा रहे हैं जैसे की आपको विदित होगा गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं आप सभी को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करें एवं सात्विक भोजन ग्रहण करें। मांसाहारी भोजन एवं मदिरापान से बचें।
आइए जानते हैं जुलाई माह में सभी राशियों के सितारे क्या कहते हैं।जुलाई मासारंभ में पूर्व दक्षिण पश्चिम के क्षेत्रों में अतिवृष्टि का योग है। मध्य उत्तर भारत में भीषण वर्षा तथा कुछ क्षेत्रों में अल्प वर्षा होगी।
*मेष राशि*–मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई माह शुभ फल कारक रहेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। उच्च व्यापारियों से व्यवसायिक लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार में मंगल कार्य संपन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

*वृषभ राशि*–वृषभ राशि के जातकों के लिए माह शुभ फल कारक रहेगा। नया भूमि, भवन, वाहन खरीदने हेतु उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में प्रगति प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को विशेष लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश वंदना करें। गणेश जी को बुधवार को दूर्वा अर्पित करें।

*मिथुन राशि*–मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई माह सामान्य फल कारक रहेगा। दैनिक जीवन में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। मातृ पक्ष को कष्ट होने की संभावना। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें।

*कर्क राशि*–कर्क राशि जातकों के लिए जुलाई माह सामान्य फल कारक रहेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। रुद्राष्टकम का पाठ करें।

*सिंह राशि*–सिंह राशि के जातकों के लिए माह उत्तम फल कारक रहेगा। किसी नए व्यापार की स्थापना हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

*कन्या राशि*–कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यापारिक कार्यों मैं परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें उदर एवं नेत्र पीड़ा होने की संभावना । वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। व हरा चारा दान करें। 

*तुला राशि*–तुला राशि के जातकों के लिए माह उत्तम फल कारक रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से सुख समाचार की प्राप्ति होगी। ऋण देने से बचें। अधिक पूंजी निवेश करने में सावधानी बरतें सट्टा, लॉटरी से हानि होने की संभावना। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

*वृश्चिक राशि*–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। न्यायालयीय कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें।

*धनु राशि*–धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई माह शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बीतेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में गलत निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए स्थानांतरण व पदोन्नति की संभावना। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

*मकर राशि*–मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई माह सामान्य फल कारक रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपयश का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें शनि मंदिर में शनिवार को सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

*कुंभ राशि*–कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई माह मध्यम फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यापारिक साझेदारों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में शनिवार को चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

*मीन राशि*–मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई माह सामान्य फल कारक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया भूमि, भवन क्रय– विक्रय करने हेतु शुभ समय।  स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नेत्र विकार होने की संभावना। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल अर्पित करें।
*डॉ. मंजू जोशी ज्योतिषाचार्य*
*8395806256*

Share this story