aaj ka rashifal जिस काम की थी उम्मीद वह अब होने वाला है जानिए पंडित शशिपाल डोगरा से 

Aaj ka rashifal horoscope today 2 august
 

दैनिक राशिफल
 (02-अगस्त-2021) 


मेष
 कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। घर परिवार के बारे में भी विचार करेंगे और जरूरतों को पूरा करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

वृष 
 आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन 
 आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की एहमियत का एहसास होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क 
 आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों और लक्ष्य वाला हो सकता है। आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करें।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह 
 खर्चों में एकदम से तेजी आएगी जो शाम तक आपको परेशान कर सकती है लेकिन धैर्य रखने से बात बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या
 इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। 
भाग्यशाली संख्या : 6

तुला 
 अच्छे रिटर्न के लिए नए निवेश करने से पहले सावधानी से सोचें।   रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक 
 आज आपको कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जो आपको सम्मान दिला सकता है।   
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु 
 परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी भी होगी लेकिन कोशिश करने से समाधान निकल जाएगा और समस्याएं दूर होंगी।
भाग्यशाली संख्या : 4

मकर 
 आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ 
 आय में वृद्धि संभव है। जिस काम की आपको उम्मीद थी, आपको उसका परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1

मीन 
 आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

पंडित शशि पाल डोगरा 
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️ +917018462818

Share this story